टीवी मसाला

बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार्स के बीच Rupali Ganguly ने बनाई टॉप एक्टर्स में जगह, इस TV स्टार ने भी जमाई धाक

Rupali Ganguly And This TV Stars Find Spot In Powerful Actor Of India: देश के सबसे पावरफुल कलाकारों में अक्सर बॉलीवुड या साउथ के कलाकारों का नाम ही आता है। लेकिन इस बार टीवी के दो कलाकारों ने भी लिस्ट में जगह बनाई है। इसमें रुपाली गांगुली और दिलीप जोशी शामिल हैं।

Image

रुपाली गांगुली और इस टीवी स्टार ने बनाई टॉप एक्टर्स के बीच जगह

Rupali Ganguly And This TV Stars Find Spot In Powerful Actor Of India: ऑरमैक्स मीडिया हर सप्ताह देश के 10 पावरफुलस कलाकारों की लिस्ट जारी करता है, चाहे वह बॉलीवुड के हों, साउथ के स्टार्स हों या फिर टीवी के कलाकार हों। लेकिन हाल ही में फिल्म कंपैनियन ने ऑरमैक्स मीडिया के साथ मिलकर पावरफुल कलाकारों की लिस्ट जारी की, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) सहित देश के टॉप 25 एक्टर्स शामिल हैं। यूं तो इसमें ज्यादातर नाम बॉलीवुड और साउथ कलाकारों के ही हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि पावरफुल स्टार्स में दो टीवी स्टार्स ने भी जगह बनाई है, जिनका नाम सुनकर किसी को भी खुशी महसूस होगी।

फिल्म कंपैनियन और ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी की गई पावरफुल कलाकारों की लिस्ट में ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट (Alia Bhatt), दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने जगह बनाई। वहीं साउथ के कई टॉप स्टार्स ने भी लिस्ट में अपनी धाक जमाई, जिसमें अजीत कुमार, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन से लेकर कमल हासन तक शामिल हैं। इस लिस्ट में 'अनुपमा' के जरिए सबके दिलों पर जगह बनाने वाली रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी एंट्री मारी।

'अनुपमा' (Anupamaa) स्टार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने भी लिस्ट में धाक जमाई। बता दें कि ये उन कलाकारों की लिस्ट है, जिन्होंने जनवरी साल 2021 से दिसंबर, 2023 तक जबरदस्त काम किया है और लोगों के बीच खूब जगह बनाई है। ऐसे में रुपाली गांगुली का नाम आना तय था, क्योंकि वह बीते कई सालों से टीवी की टॉप एक्ट्रेस बनी हुई हैं। वहीं दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जरिए साल 2009 से ही लोगों के बीच जगह बनाए हुए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article