टीवी मसाला

Exclusive: तहलका भाई का सपना पूरा करने Bigg Boss 18 में एंट्री मारेंगी दीपिका आर्या, न्योता लेकर घर पहुंचे मेकर्स

Exclusive Deepika Aarya To Enter In Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। अभी तक कई सितारों को 'बिग बॉस 18' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में अब दीपिका आर्या का भी नाम जुड़ चुका है, जिन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है।

Image

'बिग बॉस 18' के लिए दीपिका आर्या को मिला बुलावा

Exclusive Deepika Aarya To Enter In Bigg Boss 18: टीवी के सबसे विवादित और चर्चित शो "बिग बॉस 18' की शुरुआत कुछ ही महीनों में होने वाली है। 'बिग बॉस 18' के लिए मेकर्स ने जोरों-शोरों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और अभी तक कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। मुनमुन दत्ता से लेकर अनीता हसनंदानी को 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ रहा है जो अगर शो में एंट्री करती हैं तो 'बिग बॉस 18' के मजे को दोगुना कर देंगी। वह कोई और नहीं सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या (Deepika Arya) हैं।

टेली टॉक/टाइम्स नाउ की खबरों के मुताबिक, सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या (Deepika Arya) को 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए अप्रोच किया गया है, साथ ही वह भी इस खास अवसर को छोड़ने की फिराक में नहीं हैं। दीपिका आर्या के सिलसिले में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "'बिग बॉस 18' के मेकर्स ने दीपिका आर्या को अप्रोच किया है। दीपिका इस अवसर को छोड़ना नहीं चाहतीं। उनकी और बिग बॉस 18 की टीम लगातार एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और शो का हिस्सा बनने के लिए दीपिका आर्या सारी कोशिशें कर रही हैं। मेकर्स भी दीपिका की शर्तें मानने के लिए तैयार हैं।" बता दें कि दीपिका आर्या के बेबाक और फुर्तीले अंदाज के लिए लोग उन्हें 'बिग बॉस 18' में देखना चाहते हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है कि दीपिका आर्या शो का हिस्सा बनेंगी भी या नहीं।

बता दें कि दीपिका आर्या (Deepika Arya) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने "बिग बॉस ओटीटी 3' के दौरान कृतिका मलिक, अरमान मलिक और पायल मलिक पर जमकर तंज कसा था। साथ ही लवकेश कटारिया के एविक्शन पर भी सवाल उठाए थे। कुछ दिनों पहले दीपिका आर्या ने वीडियो शेयर कर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित को भी खरी-खोटी सुनाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article