Exclusive: दलजीत कौर के FIR फाइल करते ही दिल्ली से मुंबई दौड़े आए निखिल पटेल, अब काटेंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

Exclusive Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Spotted In Delhi To Mumbai Flight: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के बाद निखिल पटेल दिल्ली से वापिस मुंबई आए हैं, जिन्हें खुद एक टीवी एक्ट्रेस ने देखा है।

Exclusive Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Spotted In Delhi To Mumbai Flight: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते कई दिनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर के पति निखिल पटेल बीते कुछ दिनों पहले मुंबई अपनी गर्लफ्रेंड संग आए थे। उन्होंने गर्लफ्रेंड सफीना नजर संग होटल में एंट्री की, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। निखिल पटेल की इस हरकत के लिए वह जमकर ट्रोल तो हुए ही। वहीं दूसरी ओर दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने भी मुंबई आए निखिल पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बताया जा रहा था कि मुंबई के बाद निखिल पटेल (Nikhil Patel) दिल्ली चले गए थे, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद वह दोबारा मुंबई लौटे हैं।

निखिल पटेल एफआईआर दर्ज होते ही दिल्ली से भागे मुंबई

End of Feed