टीवी मसाला

Exclusive: दलजीत कौर के FIR फाइल करते ही दिल्ली से मुंबई दौड़े आए निखिल पटेल, अब काटेंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

Exclusive Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Spotted In Delhi To Mumbai Flight: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के बाद निखिल पटेल दिल्ली से वापिस मुंबई आए हैं, जिन्हें खुद एक टीवी एक्ट्रेस ने देखा है।

Image

निखिल पटेल एफआईआर दर्ज होते ही दिल्ली से भागे मुंबई

Exclusive Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Spotted In Delhi To Mumbai Flight: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते कई दिनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर के पति निखिल पटेल बीते कुछ दिनों पहले मुंबई अपनी गर्लफ्रेंड संग आए थे। उन्होंने गर्लफ्रेंड सफीना नजर संग होटल में एंट्री की, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। निखिल पटेल की इस हरकत के लिए वह जमकर ट्रोल तो हुए ही। वहीं दूसरी ओर दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने भी मुंबई आए निखिल पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बताया जा रहा था कि मुंबई के बाद निखिल पटेल (Nikhil Patel) दिल्ली चले गए थे, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद वह दोबारा मुंबई लौटे हैं।

निखिल पटेल (Nikhil Patel) को खुद एक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस ने दिल्ली से मुंबई आने वाली फ्लाइट में स्पॉट किया है। इस बारे में बात करते हुए खास सूत्र ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ से कहा, "निखिल पटेल मुंबई से दिल्ली वापिस लौट चुके हैं। एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने उन्हें दिल्ली से मुंबई आने वाली फ्लाइट में देखा है। लेकिन वह अभी तक पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी निखिल पटेल अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन नहीं गए हैं। उनका रहस्यमयी व्यवहार अभी भी जारी है।" बता दें कि कुछ दिनों पहले दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया था।

निखिल पटेल को गर्लफ्रेंड संग देख टूट गई थीं दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपने पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) को दूसरी महिला संग देखकर बिल्कुल टूट गई थीं। उन्होंने निखिल पटेल संग शादी की तस्वीरें साझा कर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिखी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद दलजीत कौर ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। दलजीत कौर का कहना था, "ये बोलना बहुत आसान है कि आगे बढ़ जाओ। लेकिन एक शादी को कैसे भुलाया जा सकता है, जिसमें बहुत सारे लोग और खुशी के आंसू भी शामिल थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article