टीवी मसाला

Exclusive: दलजीत कौर के जख्मों पर नमक छिड़कने गर्लफ्रेंड संग मुंबई आए निखिल पटेल, धड़ल्ले से वायरल हुईं फोटोज

Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Came Mumbai With Girlfriend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हैरत की बात तो यह है कि निखिल पटेल अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई आए हैं। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही हैं।

Image

गर्लफ्रेंड संग मुंबई आए दलजीत कौर के पति

Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Came Mumbai With Girlfriend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दलजीत कौर अपने एक्टिंग करियर से इतर अपनी निजी जिंदगी के लिए भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर की शादी में बीते काफी दिनों से उथल-पुथल मची हुई थी। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। साथ ही केन्या जाकर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। हैरत की बात तो यह है कि अब दलजीत कौर के पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) खुद मुंबई आ गए हैं। इतना ही नहीं, वह मुंबई अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर को भी लेकर आए हैं।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) और उनकी गर्लफ्रेंड का इससे जुड़ा फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। निखिल पटेल और सफीना नजर को ताज लैंड के पास स्पॉट किया गया था। उन्हें सबसे पहले टेली टॉक/टाइम्स नाउ द्वारा ही देखा गया था। ताज लैंड पर निखिल पटेल और सफीना नजर एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इतना ही नहीं, निखिल पटेल को सफीना के बालों को प्यार से सुलझाते हुए भी देखा गया। बता दें कि दोनों दोपहर के तीन बजे मुंबई एयरपोर्ट पर आए थे।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "निखिल पटेल के पास अधिकार है कि वह कहीं भी जा सकते हैं, जहां वह जाना चाहें। मुंबई आने का उनका एक मात्र मकसद दलजीत कौर को परेशान करना भी था। वह उनके जख्मों पर नमक छिड़कना चाहते हैं। उन्होंने साफ-साफ दलजीत से कह दिया है कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं और निखिल ने उन्हें यूं ही छोड़ दिया है। बीते साल दलजीत इस वक्त पर अपने पति के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर रही थीं। लेकिन अब देखो क्या हो गया है।"

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के पति की पोल खोलते हुए सूत्र ने आगे कहा, "निखिल ने दलजीत के साथ वीडियो बनाई, उसे अपनी पत्नी बनाकर सबको दिखाया और अचानक ही उसे छोड़ दिया। उसे पता है कि वह खबरों में बना हुआ है और वह सुर्खियों में और आना चाहता है। दलजीत से शादी करने का निखिल का एक मकसद फेम हासिल करना भी था। लेकिन अब गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई आना बहुत ही खराब बात है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article