Dalljiet Kaur slams Nikhil Patel: दलजीत कौर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी और सिर्फ आठ महीने में ही जोड़े के बीच चीजें खराब होना शुरू हो गई और एक्ट्रेस अपने बेटे जेडन के साथ वापस भारत आ गईं। कुछ महीनों तक चुप रहने के बाद दलजीत ने आखिरकार अपने रहस्यमयी पोस्ट के जरिए पति निखिल पटेल संग अलगाव के बारे में बताया। जिसके बाद निखिल ने कहा कि उनकी शादी कानूनी रूप से बाउन्ड नहीं है। हालांकि इन सबके बीच अब एक बार फिर दलजीत ने निखिल पटेल को आड़े हाथ लिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
बता दें कि कल निखिल पटेल ने भारत में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने इस स्तिथि पर अपना बयान भी जारी किया था। निखिल ने कहा कि जो कानूनी कारवाई दलजीत ने उनके खिलाफ कराई है वह झूठी है। अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दलजीत ने कहा इंस्टाग्राम पर निखिल पटेल संग अपनी शादी को लेकर बहुत सी चीजों का खुलासा किया। इसके बाद एक्स बिग बॉस कन्टेस्टन्ट ने यह भी पलटवार करते हुए कहा कि "निखिल मेरे नाम और प्रसिद्धि को मिट्टी में मिलान चाहता है।"

Dalljiet Kaur slams Nikhil Patel
अभिनेत्री ने आगे कहा कि कृपया मेरा नाम खराब करना बंद करें। फेम हासिल करना बंद करो और बात करती है तो सीधा मेरे नंबर पर मेसज करो। तुमने पहले ही भारतीय शादी और कल्चर का बहुत मजाक बना दिया है।
