टीवी मसाला

Exclusive: Bigg Boss 18 से बाहर आते ही चाहत ने जग-जाहिर किया पूल वाले से रिश्ता, सलमान खान पर भी कसा तंज

Bigg Boss 18 Fame Chahat Pandey Open Up On Relation With Swimming Pool Guy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से चाहत पांडे का पत्ता कट चुका है। वहीं बाहर आते ही एक्ट्रेस ने पूल वाले से अपना रिश्ता जगजाहिर किया, साथ ही सलमान खान पर भी तंज कसा।

Image

'बिग बॉस 18' फेम चाहत पांडे ने पूल वाले लड़के संग बताया अपना रिश्ता

Bigg Boss 18 Fame Chahat Pandey Open Up On Relation With Swimming Pool Guy: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे और उनके बॉयफ्रेंड के मुद्दे ने खूब तूल पकड़ा। यहां तक कि चाहत पांडे की मम्मी ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) मेकर्स को चैलेंज भी दिया था कि अगर वह चाहत का बॉयफ्रेंड ढूंढकर लाते हैं तो वह इनाम में 21 लाख रुपये देंगी। 'बिग बॉस 18' में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने चाहत पांडे के साथ न केवल बॉयफ्रेंड का प्रैंक किया। बल्कि उनसे एक वीडियो को लेकर भी सवाल किया, जिसमें वह किसी लड़के के साथ पूल में नजर आ रही हैं। लेकिन अब 'बिग बॉस 18' से बाहर आते ही चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने इस मामलों पर चुप्पी तोड़ी है और वीडियो का सच जाहिर किया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने सलमान खान द्वारा उठाए गए पूल वीडियो के सवाल पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान कहा, "सलमान सर उस समय बोल रहे थे कि हम स्वीमिंग पूल...वहां तो जो कपड़े होते हैं वही पहनकर जाना पड़ता है। कुर्ते और सलवार में तो आप जा नहीं सकते। तो उस समय मैं सोच रही थी कि ये किस वीडियो की बात कर रहे हैं। क्योंकि मुझे याद है कि मैं परिवार के साथ वॉटर पार्क गई थी। मेरे भाई के साथ स्वीमिंग पूल वगेरह में मैं कहीं जाती नहीं हूं। इसलिए मैंने बोला नहीं, क्योंकि मुझे लगा कि शायद कोई एडिट किया हुआ वीडियो हो मेरा बाहर, जिसमें मैंने कुछ ऐसा पहना है।"

चाहत पांडे ने बयां किया चुप रहने का कारण

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "मुझे यही लगा कि शायद मेरा कोई एडिट किया हुआ वीडियो बाहर वायरल हुआ होगा, जिसकी वजह से सर ऐसा बोल रहे हैं। तो ये गलतफहमी हुई। मुझे लगता है कि जो हमारी क्रिएटिव टीम, मेकर्स हैं, उनको डीटेल पहले जान लेनी चाहिए थी कि जिसके साथ मैं हूं वो कौन है। वो मेरा भाई सहस है और ये 2021 का वीडियो है।" चाहत पांडे ने सलमान खान पर भी तंज कसा और कहा, "मुझे लगता है कि कुछ भी कहने से पहले सलमान सर एक बार थोड़ा सा पूछ लेते कि वो लड़का कौन है? सलमान सर जब कुछ कहते हैं ना तो उनकी बात पत्थर की लकीर बन जाती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article