Bigg Boss 18 Chahat Pandey: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स टीआरपी पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस रविवार यानी 19 जनवरी को शो के 18वें सीजन का ऐलान किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हर कोई अपने मन पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के जीतने की दुआ मांग रहा है। कल वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट चाहत पांडे घर से बेघर हुईं। एलिमिनेट होते ही चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा को ईशा सिंह का नौकर बता डाला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर चाहत ने ऐसा क्यूँ कहा।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से एलिमिनेट होते ही चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने जियो सिनेमा को दिए इंटरव्यू में अपने आप को ईशा से ज्यादा योग्य मानना। चाहत ने कहा कि अगर में बाहर नहीं होती तो मेरी जगह ईशा सिंह (Eisha Singh) को जाना चाहिए था। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बिना ईशा सिंह का कोई वजूद और स्टैंड नहीं है। अविनाश तो सुबह उठ ईशा के कपड़े प्रेस करता है, उसके लिए नाश्ता तक बनाता है। मतलब एक नौकर कैसे काम करता है तो ईशा ने अविनाश को अपना नौकर बनाया हुआ है। अविनाश है तो ईशा बस इतनी ही उसकी कहानी है।
सलमान खान के शो में चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा ने एक दूजे पर बहुत कीचड़ उछला है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूजे को डेट भी किया था। अविनाश और चाहत ने सीरियल 'नथ जेवर या जंजीर' में साथ काम किया था। चाहत के साथ-साथ मिड इविक्शन के कारण श्रुतिका अर्जुन को भी घर से बेघर होना पड़ा। फिनाले वीक से कुछ समय पहले इन दिनों कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म कर दिया गया।
