Exclusive: सारा खान-कृष पाठक की कोर्ट मैरिज पर ऑनस्क्रीन पति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं एक ही दोस्त था वहां...

Exclusive Bidaai Actor Angad Hasija On Sara Khan Krrish Pathak Court Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान और कृष पाठक ने बीते 8 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। वहीं अब उनकी शादी पर एक्ट्रेस के को-स्टार अंगद हसीजा ने चुप्पी तोड़ी है।

Exclusive Bidaai Actor Angad Hasija On Sara Khan Krrish Pathak Court Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिदाई' एक्ट्रेस सारा खान ने बीती 8 अक्टूबर को एक्टर और प्रोड्यूसर कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की। एक्ट्रेस ने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक ने ये भी बताया कि वे दिसंबर में धूमधाम से शादी करेंगे और हिंदू व इस्लामिक रीति-रिवाजों से उनकी शादी होगी। इतना ही नहीं, सारा खान और कृष पाठक ने एक साथ करवाचौथ का त्यौहार भी मनाया। वहीं अब सारा खान की शादी पर उनके को-स्टार अंगद हसीजा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वह अकेले दोस्त उनकी कोर्ट मैरिज में मौजूद थे।

angad hasija on sara khan

फोटो क्रेडिट- अंगद हसीजा, सारा खान इंस्टाग्राम

अंगद हसीजा (Angad Hasija) ने सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक की शादी पर खुशी जाहिर की। एक्टर ने सारा खान को लेकर कहा, "सारा को शादी जो करनी थी, बहुत ही सिंपल तरीके से करनी थी। उसकी हमेशा से यही ख्वाहिश थी तो बस उसका परिवार था और मैं एक अकेला दोस्त था। तो 18 साल से आप दोस्त नहीं परिवार बन जाते हो। बहुत प्यारा मुमेंट था। उसका पार्टनर बहुत अच्छा है, सास बहुत अच्छी हैं और उन्होंने भी सारा को बहुत प्यार से स्वीकार किया। बहुत जल्द वो धूमधाम से शादी करेगी।" अंगद हसीजा ने सारा खान के पति कृष पाठक पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "बहुत ही अच्छा और सुलझा हुआ इंसान है वो। वो सारा को बहुत वक्त से पसंद करता था। ये लोग एक-दूसरे को जानते हैं तो आपको कभी-कभी लगता है ना कि वाइब अच्छी आती है।"

End of Feed