Bharti Singh Gave Birth to second child: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbaachiya) ने इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। टेली टॉक को मिली एक्स्लक्लुसिव जानकारी के मुताबिक भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने दूसरी बार भी एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह
टेली टॉक से बातचीत के दौरान एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया के जीवन का एक और नया चैप्टर शुरू हुआ है। भारती सिंह और हर्ष के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। भारती और हर्ष पहले ही एक बेटे गोला के माता-पिता हैं। फैन्स के बीच यह खबर पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर्ष और भारती के फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
बताते चलें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पहले बच्चे बेटे लक्ष्य (गोला) का जन्म 3 अप्रैल, 2022 को हुआ था। साल 2025 में इस कपल दूसरी पर प्रेग्नेंसी की बड़ी अनाउंसमेंट की थी। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी कपल हैं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने एक बाद साल 2017 में शादी कर ली थी। शादी के 4 सालों के बाद हर्ष और भारती एक बेटे के पेरेंट्स बने। फिलहाल वो कॉमेडी शो में अपने काम और अपनी प्रोडक्शन कंपनी H3 के लिए जाने-जाते हैं।
