टीवी मसाला

Exclusive: डेढ़ महीने में ही बंद होने की कगार पर आया Pyaar Ki Raahein, शो को ले डूबी एकता कपूर की ये चालाकी

Exclusive Pyaar Ki Raahein Of Balaji Telefilms Going To Off Air Soon: डेली सोप क्वीन एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा 'प्यार की राहें' कुछ ही वक्त पहले दंगल टीवी पर शुरू हुआ था। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि चैनल जल्द ही इसपर ताला लगाने वाला है।

Image

'प्यार की राहें' पर गिरी गाज

Exclusive Pyaar Ki Raahein Of Balaji Telefilms Going To Off Air Soon: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने सभी सीरियल्स से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इसी साल जनवरी में एकता कपूर का नया शो 'प्यार की राहें' दंगल टीवी पर रिलीज हुआ था। इस शो में रचना पारुलकर और मानव दुआ ने मुख्य भूमिका निभाई है। शो दर्शकों को पसंद आना शुरू हुआ ही था कि इसपर अचानक से चैनल की गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि रचना पारुलकर (Rachana Parulkar) के 'प्यार की राहें' (Pyaar Ki Raahein) को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। इसका कारण शो की टीआरपी नहीं बल्कि मेकर्स की चालाकी बताई जा रही है, जिससे परेशान होकर चैनल ने इसपर ताला लगाने का फैसला किया है।

रचना पारुलकर (Rachana Parulkar) और मानव दुआ स्टारर 'प्यार की राहें' (Pyaar Ki Raahein) से जुड़ी ये जानकारी शो के करीबी सूत्रों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को दी है। शो के सिलसिले में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "बालाजी का नया शो 'प्यार की राहें' जल्द ही बंद होने वाला है। कारण ये है कि बालाजी शो के नए एपिसोड चैनल 'दंगल' से पहले अपने ऐप पर रिलीज कर रहे हैं। इसी वजह से चैनल ने मेकर्स के साथ बात की और इसे दंगल पर आगे न रिलीज करने का फैसला किया है। शो के कुल 90 एपिसोड ही शूट होंगे।"

बता दें कि रचना पारुलकर (Rachana Parulkar) और मानव दुआ के अलावा 'प्यार की राहें' (Pyaar Ki Raahein) में रेशम टिपनिस, माही शर्मा और प्राची सिंह जैसे कई सितारों ने अहम भूमिका अदा की है। शो की शुरुआत 27 जनवरी को हुई थी। इस सीरियल में दिखाया गया है कि कैसे अपने भाई-बहन की खुशी के लिए दो ऐसे लोगों को शादी के बंधन में बंधना पड़ता है, जो एक-दूजे की ओर देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article