Exclusive: Badall Pe Paon Hai फेम Aakash Ahuja संग हुआ हादसा, सेट पर कुत्ते ने लिया काट

Aakash Ahuja Bitten By Dog: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आकाश आहूजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाइम्स नाउ के खबरी ने एक्सक्लूसिव खबर देते हुए बताया है की एक्टर को सीरियल बदल पे पांव के सेट पर कुत्ते ने काट दिया, जानिए क्या हुआ था पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Aakash Ahuja Bitten By Dog: टीवी एक्टर आकाश आहूजा को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ एक बड़ी रिपोर्ट लगी है। एक्टर संग सीरियल बदल पे पांव के सेट पर हादसा हो गया है। दरअसल खबर मिली की एक्टर को सेट पर कुत्ते ने काट दिया है जिसके चलते शूटिंग कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में यह खबर सुन फैंस काफी ज्यादा एक्टर की चिंता में आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की अब एक्टर की हालत कैसी है और यह हादसा कैसे हुआ।

Exclusive: Aakash Ahuja Bitten By Dog on set of Badall Pe Paon Hai

टीवी एक्टर आकाश आहूजा (Aakash Ahuja) अपने सीरियल बादल पे पांव है के लिए चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे थे की लेकिन तभी सेट पर उन्हे कुत्ता काट गया। टाइम्स नाउ के सूत्रों के हवाले से पता चला की आकाश को कुत्ते के तुरंत बाद काटने पर उन्हे अस्पताल ले जाया गया और रेबिस का इन्जेक्शन लगवाया गया। अब एक्टर बिल्कुल दुरुस्त हैं और ठीक महसूस कर रहे हैं। बात दें इस सीरियल से पहल एक्टर फालतू और थपकी प्यार जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

End of Feed