टीवी मसाला

Shweta Tiwari की झोली में आ गिरा Karan Johar का ये बड़ा प्रोजेक्ट, संस्कारी बहु की छवि तोड़कर बनेंगी बदमाश

Shweta Tiwari in Karan Johar Web Series: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा एक राज खोला है। एक्ट्रेस ने सभी के आगे बताया की वह कारण जौहर की अगली वेब सीरीज में नजर आने वाली है। जानिए श्वेता का सीरीज में कैसा रोल होगा टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Shweta Tiwari in Karan Johar Web Series

Shweta Tiwari in Karan Johar Web Series: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों छोटे परदे के साथ-साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी किमस्त चमका रही हैं। श्वेता इन दिनों पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल को भी ज्यादा इन्जॉय कर रही हैं जो उनकी प्रोजेक्ट से साफ झलक रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने अप्कमींग प्रोजेक्ट को लेकर एक खुलासा किया की अब उन्होंने बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर संग हाथ मिलाया है। अब श्वेता वेब सीरीज में भी काम करने के लिए तैयार हैं पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

न्यूज 18 की एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एक्ट्रेस श्वेत तिवारी (Shweta Tiwari) ने यह ऐलान किया की वह जल्द करण जौहर की अप्कमींग वेब सीरीज में नजर आने वाली है। अपने किरदार को लेकर बात करते हुए बताया कि मैं धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली वेब सीरीज कर रही हूं। इसमें मैं एक डॉन जैसा किरदार निभा रही हूं जो साड़ी पहनती है और सिगरेट पीता है। यह एक बहुत ही मुश्किल भरा किरदार था और इसलिए मैं इसे ऑफर को हाँ किया।

अब देखना दिलचस्प होगा की क्या एक्ट्रेस अपनी संस्कारी बहु वाली छवि को बदमाश के रोल से मिटा देंगी। इस वेब सीरीज से पहले एक्ट्रेस इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आई थी जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकार थे। अब वह रोहित शेट्टी की अप्कमींग फिल्म सिंघम 3 में नजर आने वाली है। जिसमें एक्ट्रेस अजय देवगन के किरदार सिंघम भालेराव की इंटेलीजेन्स टीम की एक महिला ऑफिसर होंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article