टीवी मसाला

Exclusive: इंद्रनील सेनगुप्ता संग शादी टूटने के 1 साल बाद बरखा बिष्ट का छलका दर्द, तलाक पर बोली- 'मैं अच्छी वाइफ...'

Barkha Bisht Exclusive: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने बीते साल अपने पति इंद्रनील सेनगुप्ता को तलाक दे दिया था। इसके बाद अब बरखा बिष्ट ने TellyTalkIndia से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

Image

barkha b

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में बरखा बिष्ट ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने एक्स हसबैंड इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। अब एक बार फिर से बरखा बिष्ट ने अपने पति को लेकर बात की है। इस बार टीवी की खूबसूरत हसीना यानी बरखा बिष्ट ने TellyTalkIndia संग खास बातचीत में एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं आखिर बरखा ने अपने पति को लेकर क्या-क्या बोला है।

बरखा बिष्ट ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट का लेटेस्ट इंटरव्यू में दर्द छलका है। बरखा ने कहा कि वो इंद्रनील सेनगुप्ता के लिए अच्छी पत्नी बन सकती थीं। वो इस बारे में हमेशा सोचती हैं। उनके दिल में ये बात हमेशा रहेगी, हालांकि अब वे दोनों ही पूरी तरह से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोबारा शादी करने वाले सवाल पर बरखा बिष्ट ने कहा, 'हे भगवान लोग दोबारा शादी करने के लिए कैसे तैयार हो जाते हैं। मेरे परिवार वाले काफी चिंता करते हैं आज के समय में मैं अपनी लाइफ में सेट हूं फिर भी वो मेरे लिए सोचते रहते हैं। हालांकि उनको मुझपर गर्व भी है कि मैं अकेले ही अपनी बेटी का ध्यान रख रही हूं। मैं बताना चाहूंगी कि मेरी फैमिली मुझे दूसरी शादी करने के लिए नहीं कहती हैं। अगर आगे चलकर मैं ऐसा कुछ करना चांहूगी तो उसमें वो मेरा सपोर्ट जरूर करेंगे।'

इस साल लिया तलाक

बताते चलें कि साल 2023 में टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता ने तलाक लिया था। हालांकि साल 2020 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। मालूम हो कि आज बरखा और इंद्रनील अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article