टीवी मसाला

'बालिका वधू' की आनंदी ने 27 की उम्र में की बॉयफ्रेंड संग सगाई, हाथ पीले करने के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस

Avika Gor-Milind Chandwani Engaged: टीवी एक्ट्रेस अविका गोर ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सगाई कर ली है। कपल ने ये खुशखबरी अपने फैंस को तस्वीरें शेयर कर दी हैं। दोनों अपने इस बड़े दिन के लिए काफी सुंदर आउटफिट पहने नजर आए। यहाँ देखिए अविका का पोस्ट।

Image

Avika Gor-Milind Chandwani Engaged

Avika Gor-Milind Chandwani Engaged: सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) से घर-घर मशहूर हुईं अविका गोर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। टीवी के बाद अब एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग से राज करती हुई नजर आईं। इस बीच अविका ने फैंस संग गुड न्यूज शेयर कि है जिसे सुन सभी खुशी से झूम उठे। दरअसल अविका गोर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सगाई कर ली है। कपल ने सगाई से अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को सप्राइज़ दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस और उनके मंगेतर की तस्वीरें।

एक्ट्रेस अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने आखिरकार अपने रिश्ते को सगाई के बंधन में बदल लिया है। तस्वीरें शेयर करती हुईं अविका लिखती हैं 'उसने पूछा.. मैं मुस्कुराई, मैं रोई और हाँ कह दिया। मैं पूरी तरह से फिल्मी हूँ - बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मो सपने, मस्कारा लगाना और सब कुछ। मिलिंद समझदार और शांत। मैं नाटक करती हूँ। वह इसे मैनेज करता है।' अविका ने अपने कैप्शन से बताया कि जैसे ही मिलिंद ने उन्हे शादी के लिए प्रपोज किया तो वो फिल्मी की हीरोइन की तरह उछलने लगी।

टीवी सेलेब्स जैसे जैस्मिन भसीन, हेली शाह, फलक नाज, अनूप सोनी, उल्का गुप्ता और अन्य ने अविका और मिलिंद को सगाई की बधाई दी। बता दें मिलिंद एक सोशल एक्टिविस्ट जिन्होंने एंजियों 'कैंप डायरिज' की स्थापना की। साल 2019 में मिलिंद रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज रियल हीरो' में नजर आए थे। मिलिंद ने अपनी रियल हीरो वाली कहानी से सभी का दिल जीता था। इसी के साथ कपल जल्द ही 'पति पत्नी और पंगा' कलर्स टीवी के रियलिटी शो में हिस्सा लेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article