टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस' में भूलकर भी कदम नहीं रखेंगी अर्जुन कपूर की बहन, सलमान खान के शो के लिए कही ये बात

Anshula Kapoor Will Never Do Bigg Boss Says This Is Not Game Show: टीवी के चर्चित और विवादित शो "बिग बॉस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का 19वां सीजन टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में अंशुला कपूर ने बताया कि वह कभी भी इसका हिस्सा नहीं बनेंगी।

Image

सलमान खान के 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बनेंगी अंशुला कपूर

Anshula Kapoor Will Never Do Bigg Boss Says This Is Not Game Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने हर बार अपने नए-नए सीजन के साथ टीवी की दुनिया में धमाल मचाया है। 'बिग बॉस' का 19वां सीजन भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसके लिए अभी तक कई टीवी स्टार्स को अप्रोच भी किया जा चुका है। शो को लेकर खबर है कि 3 अगस्त को यह छोटे पर्दे पर एंट्री करेगा। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने 'बिग बॉस' में कभी भी कदम न रखने की कसम खाई है। वहीं इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ चुका है जो कि कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) हैं। उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में कहा कि 'बिग बॉस' उनकी नजरों में गेम शो नहीं है।

अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का हिस्सा बनी थीं। ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि क्या वह किसी दूसरे रियलिटी शो में भी हाथ आजमाती नजर आएंगी, जिसमें बिग बॉस जैसे शो शामिल हों? इसपर अंशुला कपूर ने कहा, "ट्रेटर्स बिग बॉस नहीं है। अगर आप 'ट्रेटर्स' की धारणा को देखेंगे तो समझेंगे कि ये बिग बॉस नहीं है। ये एक साइकोलॉजिकल शो है। खासतौर पर, जिस टाइम फ्रेम में इसे शूट किया गया है, वो भी बहुत अलग है। ट्रेटर्स जहां दो सप्ताह का गेम है तो बिग बॉस लंबा चलने वाला बड़ा शो है।"

अंशुला कपूर नहीं देखतीं 'बिग बॉस'

अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं बिग बॉस नहीं देखता तो मुझे पता भी नहीं है कि वर्तमान बिग बॉस कैसे दिखता है। लेकिन मुझे इतना पता है कि मैं इस शो को सूट नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि मैं उस वातावरण में एंजॉय भी कर पाऊंगी। मुझे ये नहीं लगता कि बिग बॉस एक गेम शो है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article