Arjun Kapoor 39th Birthday Celebration: अर्जुन कपूर 39 साल के हो गए हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक कई लोग बधाई दे रहे हैं। एक्टर के 39वें जन्मदिन के मौके पर वह अपनी परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी करते नजर आए हैं। अब बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन कपूर केक काटते नजर आ रहे हैं। अर्जुन के साथ वरुण धवन के साथ ही कई और स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। हालांकि अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों और वीडियोज में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं।
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अब मलाइका उनके जन्मदिन पर भी नजर नही आई हैं। हालांकि यहां आधी रात को हुई पार्टी के वीडियो अब अंशुला कपूर ने शेयर कर दिए हैं। यहां उनपर एक नजर डालते हैं।
अंशुला कपूर ने शेयर की अर्जुन के जन्मदिन की VIDEO
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने कुछ फोटोज और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे नंबर वन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरा सबसे भयंकर रक्षक, मेरा पहला धमकाने वाला, मेरा पहला कुश्ती साथी, मेरा सबसे जोरदार चीयरलीडर, मेरे सभी सपनों को पूरा करने वाला.. सबसे बड़े दिल वाला व्यक्ति.. इस साल मेरी आपके लिए कामना है कि आप खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें काबू पाने और फिर से उठने की क्षमता, आपका जीवन वह सब कुछ बन जाता है जिसे आप बनने का सपना देखते हैं, आपकी चिंताएं छोटी हो जाती हैं, आपकी हंसी तेज़ हो जाती है, आपकी मुस्कुराहट बड़ी हो जाती है और आपको कभी भी अपनी क्षमता से अधिक बोझ नहीं उठाना पड़ता है।' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट और भी वायरल हो रहा है।
