Exclusive: अर्जुन बिजलानी ने शाहरुख खान को हर मायने में बताया 'नंबर 1', सलमान खान के लिए बोले- उनका दिल तो...

Exclusive Arjun Bijlani Says This About Shah Rukh Khan And Salman Khan: टीवी के चर्चित एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के सिलसिले में भी बात की।

Exclusive Arjun Bijlani Says This About Shah Rukh Khan And Salman Khan: टीवी के चर्चित एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब धूम मचाई है। अर्जुन बिजलानी जल्द ही अश्नीर ग्रोवर के शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आने वाले हैं, जिसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में भी काफी बातें कीं। अर्जुन बिजलानी ने शाहरुख खान के लिए कहा कि वह जिंदगी के हर मायने में नंबर 1 हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सलमान खान के बारे में भी काफी कुछ कहा।

arjun bijlani (1)

फोटो क्रेडिट- शाहरुख खान, अर्जुन बिजलानी, सलमान खान इंस्टाग्राम

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा, "वो सच में ऐसी पर्सनालिटी हैं, जिन्हें हम सब प्यार करते हैं। आप जानते हैं शाहरुख खान सर। शाहरुख खान सर और सलमान सर। ये दो ऐसे हैं जिन्हें हमने बचपन से बड़े होते हुए देखा है और हमने देखा है कि वे अपनी पर्सनालिटी में कितने खास हैं और उनके व्यक्तित्व कितने अलग हैं।" सलमान खान के बारे में अर्जुन ने आगे कहा, "सलमान सर बहुत ही चिल इंसान हैं। आप उनसे बात कर सकते हैं और अगर आप उन्हें पसंद आए तो वो सच में आपको पसंद करते हैं। उनका दिल बहुत बड़ा है। मुझे उनसे बात करने का बहुत बार मौका मिला तो मुझे उनकी सराहना करना सच में अच्छा लगता है।"

End of Feed