Exclusive Anupamaa Set Change After Sudhanshu Pandey Exit: टीवी के चर्चित सीरियल "अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। "अनुपमा' टीआरपी की दुनिया में तो खूब धूम मचा रहा है, लेकिन इसके सेट पर लगातार हलचल मची हुई है। 'अनुपमा' को चंद दिनों पहले सुधांशु पांडे ने अचानक ही अलविदा कह दिया था। सुधांशु पांडे ने बताया था कि वह अपने करियर में कुछ और चीजें भी हाथ आजमाना चाहते हैं। सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के जाने के बाद खबर आई कि 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर मीडिया को बैन कर दिया गया है। साथ ही कास्ट और क्रू से भी डॉक्युमेंट साइन कराया गया है कि वे लोग 'अनुपमा' से जुड़ी किसी भी चीज का खुलासा मीडिया से नहीं करेंगे। इस खबर के फैलते ही 'अनुपमा' के दर्शक हैरान रह गए थे। लेकिन अब मामले की सच्चाई बाहर आई है।
'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़े सूत्रों ने सेट पर मीडिया बैन की खबरों का सच जाहिर किया। 'अनुपमा' से जुड़े सूत्रों का कहना है, "मीडिया को अनुपमा के सेट पर बैन नहीं किया गया है। शो को नया सेट मिल गया है जो कि बिग बॉस के बिल्कुल सामने है। ये वही सेट है, जिसे पहले "बातें कुछ अनकही सी' के लिए इस्तेमाल किया जाता था।" 'अनुपमा' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सेट पर गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सेलिब्रेशन भी होगा। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "गणेश चतुर्थी के अवसर पर सेट पर जश्न मनाया जाएगा। मीडिया को इस इवेंट को कवर करने के लिए बुलाया भी जाएगा। हर साल की तरह राजन शाही सेट पर गणपति जी लाएंगे।"
बता दें कि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के 'अनुपमा' (Anupamaa) से जाने के बाद उनके और राजन शाही के बीच तकरार की खबरें भी आई थीं। लेकिन खुद एक्टर ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। एक्टर का कहना है कि उन्होंने आपसी सहमति से 'अनुपमा' को छोड़ा है।
