Exclusive This Actor Gives Look Test For Vanraj In Anupamaa: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' को एक्टर सुधांशु पांडे ने तगड़ा झटका दिया है। सुधांशु पांडे ने अचानक ही "अनुपमा' को अलविदा कह दिया, जिससे फैंस के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। "अनुपमा' से सुधांशु पांडे के अचानक जाने पर फैंस इस असमंजस में पड़ गए कि अब वनराज का रोल कौन अदा करेगा। उनका मानना है कि वनराज का किरदार सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) से बेहतर कोई भी नहीं निभा सकता है। लेकिन टेली टॉक/टाइम्स नाउ को 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से मिली जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने वनराज की तलाश शुरू कर दी है। यहां तक कि एक हैंडसम हंक ने वनराज के रोल के लिए अपना लुक टेस्ट भी दिया है।
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly और Sudhanshu Pandey की सेट पर होती थी लड़ाई!! बड़े बेटे आशीष ने दे दिया साफ-साफ जवाब
'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से मिली जानकारी के मुताबिक, वनराज के लिए ऑडिशन देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि टीवी के चर्चित एक्टर पंकित ठक्कर हैं। 'अनुपमा' से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि पंकित ठक्कर ने 'वनराज' के तौर पर लुक टेस्ट दिया था। उन्होंने 29 अगस्त को लुक टेस्ट दिया था, जो कि काफी अच्छा भी रहा। ऐसे में मेकर्स विचार बना रहे हैं कि वह पंकित ठक्कर के हाथ में वनराज का किरदार थमा दें। लेकिन बता दें कि फैंस अभी तक इस बात से हैरान हैं कि वनराज का रोल कौन अच्छा निभा पाएगा? क्योंकि सुधांशु पांडे को भले ही वनराज के रोल के लिए नफरत मिली हो, लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होंने ये किरदार बखूबी अदा किया है और उन्हें रिप्लेस कर पाना मुश्किल है।
सुधांशु पांडे के बाद मदालसा शर्मा भी 'अनुपमा' को कहेंगी बाय!
सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के 'अनुपमा' (Anupamaa) से जाते ही अटकलें लगने लगीं कि एक्ट्रेस मदालसा शर्मा भी शो को अलविदा कह देंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद इंटरव्यू में बताया कि वह अभी भी शो का हिस्सा हैं। हालांकि मदालसा इन दिनों विदेश में मौजूद हैं।
