टीवी मसाला

Rupali Ganguly और Sudhanshu Pandey की सेट पर होती थी लड़ाई!! बड़े बेटे आशीष ने दे दिया साफ-साफ जवाब

Aashish Mehrorta on Sudhanshu Pandey leave Anupama: रूपाली और सुधांशु के अनबन की खबरों पर आशीष ने कहा कि जब एक घर में दो बर्तन होंगे तो उनके बीच जरूर आवाज होगी । ऐसा हर वर्कप्लेस पर होता है, लेकिन काम की बातें घर पर नहीं लेकर जाई जाती। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Aashish Mehrorta on Sudhanshu Pandey leave Anupama

Aashish Mehrorta on Sudhanshu Pandey leave Anupama: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक ही चर्चा तेज है वो ये कि अनुपमा( Anupama) शो के लीड कलाकार सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने शो को अलविदा कह दिया है। खुद वीडियो साझा कर सुधांशु ने फैंस को ये बात बताई है। अब उनके शो छोड़ने की असली वजह तो कुछ सामने नहीं आई, लेकिन चल रही खबरों की माने तो सुधांशु और उनकी को स्टार रूपाली गांगुली के बीच कुछ ठीक नहीं था जिस वजह से सुधांशु ने शो को छोड़ दिया। इसी बात की जानकारी लगाने के लिए शो के एक्स सदस्य आशीष मेहरोत्रा से बात की गई, आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

आशीष महरोत्रा ( Aashish Mehrorta) जिसने अनुपमा शो में 'तोशु' का किरदार किया था, वह कुछ ही महीने पहले शो को छोड़ चुके हैं। जब आशीष से पूछा गया कि सुधांशु के शो छोड़ने की क्या वजह है, इस सवाल पर आशीष ने बताया कि उनके शो छोड़ने की असली वजह तो मैं नहीं जानता क्योंकि मैं बहुत पहले ही शो से जा चुका हूं। वहीं रूपाली और सुधांशु के अनबन की खबरों पर आशीष ने कहा कि जब एक घर में दो बर्तन होंगे तो उनके बीच जरूर आवाज होगी । ऐसा हर वर्कप्लेस पर होता है, लेकिन काम की बातें घर पर नहीं लेकर जाई जाती।

आशीष ने बताया कि रूपाली और सुधांशु के बीच ऐसी कोई दुश्मनी नहीं है। अपने और सुधांशु के रिश्ते को याद करते हुए आशीष ने कहा कि शो में बेशक वह मेरे पिता के किरदार में थे, लेकिन असल में मैं उन्हें अपना बड़ा भाई मानता हूं। हम शो पर बहुत मस्ती करते थे, हमारी साथ में ज्यादा तस्वीरें नहीं हैं लेकिन हम दोनों अच्छे दोस्त थे। उनके जाने से मुझे भी एक झटका लगा है, लेकिन जो बातें उन्होंने वीडियो में कही वो सच थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article