टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 18' से निकलते ही कंवर ढिल्लों के परिवार से मिलीं एलिस कौशिक, खुद बताया कैसा था घर का माहौल

Exlusive Bigg Boss 18 Alice Kaushik Meets Kanwar Dhillon Family After Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से एलिस कौशिक का पत्ता कट चुका है, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह एविक्शन के बाद कंवर ढिल्लों के घर गई थीं।

Image

'बिग बॉस 18' में एविक्शन के तुरंत बाद कंवर ढिल्लों के घर पहुंची थीं एलिस

Exlusive Bigg Boss 18 Alice Kaushik Meets Kanwar Dhillon Family After Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एलिस कौशिक ने अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश की थी। यहां तक कि बिग बॉस ने खुद जाहिर किया था कि एलिस कौशिक टॉप 2 तक पहुंचेंगी। लेकिन बीते सप्ताह एलिस कौशिक को घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। एलिस कौशिक अपने और कंवर ढिल्लों के रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, कंवर ढिल्लों ने इंटरव्यू में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) संग शादी से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह अभी शादी नहीं करना चाहते। इस मामले पर अब एलिस कौशिक ने भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह एविक्शन के बाद सीधे एलिस कौशिक के घर गई थीं।

एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि वह कंवर ढिल्लों के परिवार से मिलीं। उन्होंने कहा, "जिस रात मैं शो से बाहर हुई, मैं सीधा कंवर के पास गई। मुझे बस उससे मिलना था। मुझे कोई सफाई नहीं चाहिए थी, बस वो चाहिए था। मैं उसके घर पर गई, उसके मम्मी-पापा से मिली। काफी घंटे हम बैठे और उसके बाद मैं अपने घर पर आई हूं।" बता दें कि कंवर ढिल्लों के शादी से इंकार करने की बात सुनकर एलिस कौशिक भावुक हो गई थीं। इस मामले पर अब एलिस कौशिक ने कहा, "मुझे हमारे रिश्ते पर भरोसा है। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है और हमेशा रहेगा भी। हमने कभी छुपाया नहीं, जबकि हमने साथ में कई इंटरव्यूज दिये हैं।"

एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने कंवर ढिल्लों के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन वो चीज उस तरह से बोली गई, इंटरव्यू के बीच का एक हिस्सा उठाकर सलमान खान सर ने बोला था, जो कुछ भी शब्द इधर के उधर नहीं किये थे। तो वो सुनकर थोड़ी सी भावुक हो गई थी।'' बता दें कि कंवर ढिल्लों के बाद खुद एलिस कौशिक ने भी शादी से इंकार कर दिया और कहा कि वह अभी 4-5 साल तक शादी नहीं करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article