Exclusive: अभी से खुद को KKK 14 का विजेता मान बैठे हैं अभिषेक, रोमानिया जाते-जाते सरगुन को कह गए थे ये बात

Abhishek Kumar Called Sargun Mehta Before Going Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों रोमानिया में 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन रोमानिया की उड़ान भरने से पहले एक्टर ने 'उडारियां' प्रोड्यूसर सरगुन मेहता को कॉल किया था और उनसे एक वादा भी किया था।

Abhishek Kumar Called Sargun Mehta Before Going Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से जबरदस्त पहचान बनाई है। 'उडारियां' से लेकर 'बेकाबू' और 'बिग बॉस 17' तक में अपनी धाक जमाने वाले अभिषेक कुमार इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग में लगे हुए हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ रोमानिया में मौजूद हैं और शो के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन रोमानिया की उड़ान भरने से पहले अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने सरगुन मेहता को कॉल किया था और उनसे एक वादा भी किया था।

इस बात का खुलासा सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने टेली टॉक संग इंटरव्यू में किया। सरगुन मेहता ने बताया कि रोमानिया जाने से पहले उन्हें अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का कॉल आया था। वहीं जब उनसे बातचीत के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, "देखो वो बहुत ही कॉन्फिडेंट इंसान है। जाने से पहले वो बोलकर गया था कि मैम देखना, फाड़कर आऊंगा। और ईमानदारी से बताऊं तो मुझे भी यकीन है कि वह फाड़कर ही आएगा। उसमें काम को लेकर बहुत लगन है। वो यहां तक बहुत ही मेहनत के साथ आया है। मैं आशा करती हूं कि उसे उसकी मेहनत का फल मिले।"

End of Feed