Kushal Tandon And Shivangi Joshi Dinner Date Video: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर कुशल टंडन इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों से जुड़ी तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती हैं, जिसे देख फैंस काफी ज्यादा खुश होते हैं। इसी बीच एक्टर कुशल बीती रात शिवांगी संग घूमने निकले थे जिसकी एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें एक्ट्रेस काफी खुशी में झूम रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वह प्यार वीडियो।
कुशल टंडन (Kushal Tandon) कल अपनी गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) संग घूमने गए थे, ऐसे में उनको पूल खेलते हुए भी देखा गया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए वीडियो पोस्ट की जिसमें शिवांगी खुशी में झूम खूब मस्ती करती हुईं नजर आईं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का टॉप और डेनिम जीन्स पहनी हुई है जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थी। शिवांगी के इस वीडियो से साफ झलकता है की वह एक्टर कुशल संग रिश्ते में काफी खुश हैं। फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रहे हैं।
शिवांगी जोशी और कुशल टंडन ने अब तक जमाने के आगे अपने रिश्ते को नहीं कबूला है लेकिन वह एक दूजे पर प्यार लुटाते रहते हैं। बात दें की कुशल शिवांगी से उम्र में 14 साल बड़े है जिसको लेकर वह कई बार ट्रोल हो चुके हैं। यह कपल सीरियल बरसातें में साथ नजर आए थे लेकिन ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए दोनों रियल लाइफ में भी एक दूजे को दिल दे बैठे।
