टीवी मसाला

Exclusive: अब्दु रोजिक की शादी टूटने से मायूस हुईं BB OTT 2 की ये कंटेस्टेंट, बोलीं- मुझे बहुत बुरा लगा...

Exclusive Bebika Dhurve Reaction On Abdu Rozik Broken Engagement: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर राज करने वाले अब्दु रोजिक की सगाई टूट गई है। वह एमिराती लड़की संग शादी करने वाले थे। लेकिन वो रिश्ता मुकम्मल नहीं हो पाया। अब इस मामले पर बेबिका धुर्वे ने रिएक्शन दिया है।

Image

अब्दु रोजिक की शादी टूटने पर बेबिका धुर्वे ने दिया रिएक्शन

Exclusive Bebika Dhurve Reaction On Abdu Rozik Broken Engagement: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 16' के जरिए सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अब्दु रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन रिश्ता मुकम्मल होने से पहले ही उनकी सगाई टूट गई। अब्दु रोजिक ने शादी न होने का कारण सांस्कृतिक विविधता बताया है। इस बात से अब्दु रोजिक के फैंस को मायूस थे ही। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) भी दुखी नजर आईं। उन्होंने अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा।

बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) ने बताया कि उन्हें अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की सगाई टूटने पर दुख हुआ है। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में कहा, "ऐसा नहीं है कि ये होगी नहीं। ये बाद में भी हो सकती है। मेरा मानना है 24 तक, और अभी वो केवल 21 के ही हैं। अगर अभी नहीं तो आने वाले सालों में। तो हमें अपनी उम्मीदें बनाई रखनी चाहिए और अब्दु की बेहतर जिंदगी के लिए दुआ करनी चाहिए।" बेबिका धुर्वे ने अब्दु रोजिक के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "अब्दु जैसा एक अच्छा और पारिवारिक इंसान जिंदगी में कुछ अच्छा ही करे। हम उनके लिए बेस्ट ही चाहते हैं।"

बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) ने मायूसी जाहिर करते हुए कहा, "मुझे निराशा हुई और मेरा दिल भी टूट गया। रिश्ते किसी के बनने से पहले ही टूटते हैं तो बुरा लगता है ना। अच्छी बात थोड़ी ना होती है। मुझे बहुत बुरा लगा।" बता दें कि अब्दु रोजिक ने मीडिया पोर्टल संग बातचीत में कहा था कि उन्होंने और अमीरा ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article