टीवी मसाला

Abdu Rozik की शादी टूटने के बाद दोस्त Shiv Thakre ने ऑफर किया "Russian Girl", कहा "भाई तुझे..."

Shiv Thakre offer Russian Girl to Abdu Rozik: बिग बॉस 16 स्टार अब्दु रोज़िक ने कल मीडिया पोर्टल को बताया की उन्होंने अमीरा संग शादी तोड़ दी है। इस खबर के सामने आते ही अब्दु (Abdu Rozik) के दोस्त शिव ठाकरे (Shiv Thakre) ने उनके साथ लाइव बातचित के दौरान कुछ मस्ती की। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Shiv Thakre offer Russian Girl to Abdu Rozik

Shiv Thakre offer Russian Girl to Abdu Rozik: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के बाद आज एक बड़ा नाम बन गए हैं। अभी कुछ समय पहले अब्दु ने अपनी मंगेतर संग सागई वाली तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब्दु ने बताया था कि वह जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। लेकिन बीते दिन एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) स्टार ने बताया की अमीरा संग उन्होंने अपनी शादी को तोड़ दी है। अब इस खबर को सुन अब्दु के दोस्त शिव ठाकरे (Shiv Thakre) ने लगता है उनके लिए कुछ खास प्रबंध किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अब्दु रोजीक (Abdu Rozik) ने अमीरा संग सगाई तोड़ने के बारे में कल फैंस को बताया था। अब देर रात अब्दु रोज़िक अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने अपने फ़ैस के साथ खासबातचित की। अब्दु ने कहा "वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और उनके इस निर्णय का सम्मान किया जाए। लाइव बातचित के दौरान अब्दु ने फैंस के कॉमेंट पर भी रिप्लाइ किया। इसी कॉमेंट सेक्शन मे अब्दु के दोस्त शिव ठाकरे ने उन्हें "रशियन गर्ल' ऑफर की। बिग बॉस मराठी 2 के विजेता ने लिखा "तुम्हें रशियन चाहिए ब्रो , प्लीज मुझे डीएम करो।"

बता दें कि अब्दु रोजीक ने ईटाइम्स को बताया कि "जैसे-जैसे हमारा रिश्ता आगे बढ़ता रहा हम दोनों को यह एहसास हुआ की रिश्ते में संस्कृति अंतर है। इस कारण हमने शादी ना करने का फैसला लिया। जिंदगी के जुड़े सभी अनुभवों ने उनके रिश्ते को एक नया देखने का नजरिया दिया।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article