Erica Fernandes Reaction on Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने सभी को एक चौंका देने वाली जानकारी दी। कई टाइम से हिना खान बीमार चल रही थी जिसको लेकर कई खबरें उड़ीं लेकिन सभी खबरों का खंडन करते हुए हिना खान ने बताया की उन्हे ब्रेस्ट कैंसर है। एक्ट्रेस को थर्ड स्टेज कैंसर है और उनका इलाज जारी है, यह खबर सुन कई फैंस के साथ-साथ टीवी स्टार्स को भी झटका लगा। हाल ही में हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान हिना की को एक्ट्रेस रह चुकीं एरिका फर्नांडीस ने अपना रिएक्शन दिया।
हिना खान (Hina Khan) की ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुन टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस (Erica Fernandes) कहती हैं कि हां, यह बहुत चौंकाने वाला है। मैं इस खबर से बहुत परेशान हो गई हूं। आजकल बहुत से युवाओं में स्वास्थ्य समस्याएं पाई जा रही हैं, जो चिंताजनक है। वह लड़की मजबूत है। मुझे पता है कि वह इससे भी खूबसूरती से बाहर आ जाएगी। उसके पास चुनौतियों से लड़ने के लिए दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति है, और अच्छे इलाज के साथ, वह कुछ ही समय में वापस आ जाएगी।" एक्ट्रेस ने साथ में उनके ठीक होने के लिए दुआ भी मांगी।
बात दें की हिना खान और एरिका फर्नांडीस ने सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में साथ काम किया था, जहां एक तरफ एरिका ने प्रेरणा और हिना ने कोमोलिका का किरदार निभाया था। ऐसे में दोनों एक दूजे को काफी अच्छे से जानती है और काफी अच्छी दोस्त भी हैं। इस समय हर कोई हिना खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है।
