टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: इस कंटेस्टेंट्स के सिर सज सकता है विजेता का ताज, वोटिंग ट्रेंड में चल रहा है सबसे आगे

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में धमाल पर धमाल हो रहा है। टॉप 2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान पहुंच चुके हैं। खास बात तो यह है कि फाइलनिस्ट का नाम घोषित होने से पहले वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 2'

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी का पत्ता कट चुका है। वहीं अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव टॉप 2 में पहुंचे हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि विजेता का नाम घोषित होने से पहले शो वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुका है, जिसमें एल्विश यादव सबसे आगे चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता बन सकते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी (Manisha Rani) के निकलने के बाद एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने टॉप 2 में जगह बनाई है। वहीं शो को लेकर द खबरी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कौन सा कंटेस्टेंट वोटिंग ट्रेंड में आगे चल रहा है। द खबरी ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमें उस नाम का पता चल गया है जो फिनाले में आकर वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव हैं।"

बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) बीते कई दिनों से 'बिग बॉस ओटीटी 2' के वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे हैं। ऐसे में उनके शो जीतने के चांस भी काफी ज्यादा हो गए हैं। बता दें कि कई सितारों ने भी एल्विश यादव को सपोर्ट किया और उनके जीतने की उम्मीद जताई। यहां तक कि पूजा भट्ट ने भी कहा कि एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री मारकर गेम पलट दी है और वह शो जीत सकते हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article