टीवी मसाला

Bigg Boss Ott2: बेबिका ध्रुवे हुईं टॉप 4 की रेस से बाहर, ये 3 कंटेस्टेंट बने फाइनलिस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 15, 2023, 12:05 AM IST

Bigg Boss Ott2: बिग बॉस ओटीटी 2 के धमाकेदार फिनाले का आगाज हो गया है। फैंस को उनके टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल गए है। टॉप 4 की रेस से बेबिका ध्रुवे बाहर हो गई हैं। बेबिका ने शुरुआत से ही शानदार गेम खेला है। आइए जानते हैं कौन हैं इस सीजन के टॉप 3 कंटेस्टेंट।

Image

bebika dhurve eliminated (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott2: आज शो बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले है। बिग बॉस का ये शो कंटेस्टेंट्स के लिए उतार- चढ़ाव से भरपूर रहा। घर के पहले एलिमिनेशन ने सबको हैरान कर दिया था। इसी तरह शो का फिनाले भी ग्रैंड हो रहा है। टॉप 5 की रेस से पूजा भट्ट बाहर हो गई है। पूजा भट्ट के बाहर होने के बाद अब बेबिका ध्रुवे भी आउट हो चुकी हैं। इस बार के टॉप 3 कंटेस्टेंट एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान बने हैं। कौन बनेगा टॉप 2 कंटेस्टेंट्स। इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

बेबिका ने घर से बाहर आने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि मैंने जनता कमाई है। लोग मुझे जानते नहीं थी। बेबिका एल्विश के साथ बोटी-बोटी रैप करती है। सलमान बेबिका ध्रुवे को इतने दिनों तक शानदार तरीके से गेम खेलने के लिए बधाई देते हैं।

कौन बनेगा विनर

शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट एक- दूसरे के अच्छे दोस्त है। घर में एल्विश मनीषा और अभिषेक की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश या अभिषेक में से कोई इस बार का विनर होगा। कौन इस शो का विनर इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिनाले पर फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है। घर में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की एंट्री होने वाली है। दोनों स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचने वाले हैं। दोनों स्टार्स टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करने वाले हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article