Khatron Ke Khiladi 15 में हिस्सा लेने जा रहे हैं Elvish Yadav, खुद यूट्यूबर ने दिया फैंस को हिंट?

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15: कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए सामने आ रहा था। अब सोशल मीडिया पर यूट्यूबर का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो खुद शायद शो में अपनी एंट्री को लेकर फैंस को हिंट दिया।

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने सीजन 15 की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स जल्द छोटे पर वापसी करने को तैयार है। इस बार भी मेकर्स स्टंट करने के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर ढूंढ रहे हैं। लिस्ट में कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम भी सामने आया था लेकिन खुद यूट्यूबर ने सफाई देते हुए मना कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो 'खतरों के खिलाड़ी' 15 में हिस्सा लेने वाली खबरों को बातों-बातों में सच बता दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एल्विश का वीडियो।

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15

वायरल वीडियो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) कहते हुए नजर आए 'मैं सिर्फ आज के लिए यहां पर हूं, फिर निकल जाऊंगा दूसरी जगह, नहीं बल्कि तीसरी जगह। इस बारी कोई नई जगह है, एक महीने के लिए वही रहूंगा। काफ़ी अच्छा प्रोजेक्ट है तुम्हारे भाई का, तो मज़ा आने वाला है। बाय बाय, एक डेढ़ महीने के लिए चले गए हम। डेढ़ महीने के लिए प्रोजेक्ट आया है अपना बहुत बढ़िया। तो आशीर्वाद दे मां अब डेढ़ महीने के लिए घर से बाहर हूं। डेढ़ महीने के बाद ही नजर आऊँगा पूरा करके उसको।'

End of Feed