टीवी मसाला

Laughter Chefs 2: निया शर्मा की एंट्री से खत्म हुआ सुदेश जी का इंतजार, एक दूजे के गले लग मिटाई दूरियां

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' का एक धांसू प्रोमो सामने आया है। आखिरकार मन्नारा चोपड़ा को रिप्लेस कर निया शर्मा ने शो में एंट्री ले ली है। एक्ट्रेस की एंट्री इतनी धमाकेदार थी कि सुदेश लहरी तो बस देखते ही रह गए।

Image

Laughter Chefs 2 Promo

Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया का मजेदार और चटपटा रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' 2 सभी दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। पहले शो ऑफ एयर होने वाला था लेकिन पब्लिक डिमांड के चलते इसे एक्सटेंशन मिला। इसका मतलब है यानी ऑफ एयर की डेट आगे बढ़ा दी गई। इसी के चलते शो को मन्नारा चोपड़ा ने अलविदा कह दिया जिसके बाद टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने उन्हे रिप्लेस किया। अब मेकर्स ने हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें निया की एंट्री होते ही सुदेश लहरी का इंतजार खत्म हुआ। इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।

लाफ्टर शेफ 2 (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट प्रोमो में निया शर्मा (Nia Sharma) 'सुदेश जी' चिल्लाते हुए एक ऐटिटूड अंदाज में एंट्री लेती हैं। ये देख अंकिता लोखंडे चिल्लाने लगती हैं तो खुशी के मारे में सभी उन्हे गले लगाते दिखाई दिए। निया को देख सुदेश जी मानों ठंडे पड़ गए। प्रोमो में आगे निया कहती हैं 'क्यूँ किया शो आपने मेरे बिना। मना नहीं किया गया अप बिक गए। निया के गुस्से को शांत कराते हुए सुदेश (Sudesh lehri) कहते हैं 'सबसे ज्यादा याद मैंने किया है।' तुम्हें जिसे सुन एक्ट्रेस खुश हो जाती हैं और दोनों एक दूजे को गले लगा लेते हैं।

प्रोमो सामने आते ही फैंस निया और सुदेश की जोड़ी को वापिस देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस जोड़ी को 'लाफ्टर शेफ' सीजन 1 में काफी पसंद किया गया था। निया के साथ-साथ शो में अली गोनी और रीम शेख भी एंट्री होने वाली है। इन सभी सितारों से पहले करण कुंद्रा ने अब्दु रोजिक की जगह शो में ली। टीआरपी लिस्ट में भी शो छप्परफाड़ रेटिंग बटोर रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article