टीवी मसाला

Asim Riaz के 'मिडिल फिंगर' दिखाने पर फूटा एल्विश यादव का गुस्सा, जमाने के सामने दिया मुंहतोड़ जवाब

Elvish Yadav Epic Reply To Asim Riaz For Showing Middle Finger: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव और 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट आसिम रियाज में जंग छिड़ गई है। आसिम रियाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'मिडिल फिंगर' दिखाते नजर आए। इस बात पर अब एल्विश यादव ने जवाब दिया है।

Image

एल्विश यादव ने आसिम रियाज को दिया जवाब

Elvish Yadav Epic Reply To Asim Riaz For Showing Middle Finger: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) व आसिम रियाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। स्टार्स के साथ-साथ दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ गए हैं। इस जंग के बीच ही आसिम रियाज (Asim Riaz) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉन्सर्ट के दौरान मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए। इस वीडियो को लेकर माना जा रहा है कि आसिम रियाज ने एल्विश यादव को 'मिडिल फिंगर' दिखाई थी। इस मामले पर अब एल्विश यादव का भी गुस्सा फूटा है और उन्होंने सरेआम 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट को जवाब दिया।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने आसिम रियाज (Asim Riaz) को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट को खुली चुनौती भी दी। एल्विश यादव ने आसिम रियाज के मिडिल फिंगर दिखाने पर जवाब दिया, "भाई का टाइम चला गया और अब भाई लाइमलाइट ले रहे हैं। भाई ने 'मिडिल फिंगर' दिखाई। हम विवादों से दूर हैं, हमारे आगे करके दिखाओ। हमारे सामने करो तब हम भी देखें। अगर उंगली उठेगी तो पीछे ही जाएगी। हम न फालतू बोलते हैं और न ही किसी की बुराई करते हैं। अगर कोई फालतू बकवास करता है तो हम छोड़ते भी नहीं। अगर इतना ही होता तो आगे से मैसेज कर देता। इतनी जलन है तो। लेकिन मुझे लगता नहीं है कि उसमें इतना दिमाग है तो फिर छोड़ो। कोई बात नहीं।"

किस बात पर छिड़ी आसिम रियाज और एल्विश यादव की जंग

बता दें कि आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था। उन्होंने इस दौरान किसी का नाम न लेकर तंज कसा था और कहा था, "जितने भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं लाइव आकर, उनको समझा दो नहीं हो पाएगा।" आसिम ने वीडियो में दावा किया था, "कोई भी मेरी और सिद्धार्थ शुक्ला की जगह नहीं ले पाएगा।" आसिम की इस बात को लेकर अनुमान लग रहा था कि उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान को आड़े हाथों लिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article