Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 पर जल्द लगेगा ताला, इस दिन शूट होगा Smriti Irani के शो का आखिरी एपिसोड

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 बंद होने वाला है। मेकर्स ने शो को बंद करने की प्लानिंग कर ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) दर्शका का दिल जीतने में कामयाब रहा। एकता कपूर और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की जोड़ी ने टीआरपी में धमाल मचा दिया। एकता कपूर (Ekta Kapoor) सालों बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन लेकर आईं तो लोगों ने दिल खोलकर इस शो को प्यार दिया, लेकिन अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के इस शो को बंद करने की पूरी प्लानिंग कर ली है और अब ये भी अपड़ेट आ गया है कि शो का आखिरी एपिसोड कब शूट होगा और कब ये शो ऑफ एयर हो जाएगा? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल से हारने के बाद 'हिजड़ा' बुलाने पर भड़कीं Rhiya Ahir, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (photo credit- instagram)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 होगा बंद

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ऑफ एयर की खबरें काफी समय पहले से आ रही हैं और अब इस पर बड़ा अपडेट आया है। एक मीडिया रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स ने शो के फाइनल एपिसोड की सारी प्लानिंग लगभग कर ली है और इसी महीने में आखिरी एपिसोड शूट हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अगले महीने यानी अक्टूबर में ऑफ एयर हो जाएगा और मेकर्स इस शो का आखिरी एपिसोड सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में आराम से शूट कर लेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Written Update Day 1: पहले दिन हुआ बड़ा बवाल, किचन से गार्डन तक तमाशा; जानें घर में क्या-क्या हुआ

      शो में अमन वर्मा की एंट्री

      बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अमन वर्मा की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले माना जा रहा था कि मेकर्स मिहिर की वापसी करवाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक ही शो में अमन अनुपम कपाड़िया के किरदार में लौट आए हैं, जिसका संबंध तुलसी से काफी गहरा रहा है। अब तक अनुपम और तुलसी का आमना सामना नहीं हुआ है। तुलसी का सारा ध्यान मिहिर पर है। वह अपने पति के बारे में पता लगाना चाहती है, लेकिन अनुपम की एंट्री से काफी कुछ बदलता हुआ नजर आएगा।

      गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्य करेंगे टीवी पर धमाका

      क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की जगह लेने के लिए गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्य की जोड़ी तैयार है। दोनों टीवी पर पहली बार साथ आ रहे हैं। दोनों एक शो में साथ नजर आएंगे। गौरव सीरियल अनुपमा के बाद किसी शो में दिखाई देंगे और श्रद्धा आर्य भी प्रेग्नेंसी के बाद कमबैक कर रही हैं। ऐसे में फैंस को उनके शो से काफी उम्मीदें हैं।

      End of Feed