एकता कपूर नहीं बनाना चाहती थीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन, इस एक ख्याल से बदला फैसला

Ekta Kapoor Long Note For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की रिलीज से पहले एकता कपूर ने लॉन्ग नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सीजन 2 नहीं करना चाहती थीं।

Ekta Kapoor Long Note For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी का ऐसा सीरियल है, जिसे सालों बाद भी लोग रिपीट मोड पर देखना पसंद करते हैं। खास बात तो यह है कि एकता कपूर जल्द ही इसके सीजन 2 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें स्मृति ईरानी बतौर तुलसी विरानी नजर आईं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के रिलीज से पहले एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सीजन 2 के लिए 'ना' कह चुकी थीं।

ekta kapoor on kyunki saas bhi kabhi bahu thi

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने नोट में दिल का गुबार निकाला। उन्होंने कहा, "जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 25 साल पूरे होने को आए और इसे टीवी पर फिर टेलीकास्ट करने की बातें हुईं तो मेरा पहला रिएक्शन था, 'नहीं बिल्कुल नहीं।' मैं उस पुरानी याद को क्यों ही छेड़ना चाहूंगी। हम पुरानी यादों से मुकाबला नहीं कर सकते, वो हमेशा ही सशक्त रहती हैं। जिस तरह से मुझे मेरा बचपन याद है और जैसे मैंने जिया है वो हमेशा ही अलग रहेगा।" एकता कपूर ने बताया कि उनके सीजन 2 न बनाने का एक कारण ये भी था कि अब मनोरंजन की दुनिया काफी बदल गई है। अब लोग केवल एक टीवी नहीं बल्कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मनोरंजन ढूंढ लेते हैं।

End of Feed