टीवी मसाला

Ekta Kapoor से जुड़े केस में कोर्ट ने भेजा पुलिस को कारण बताओ नोटिस, 5 साल पहले दर्ज हुआ था मामला

Bandra Magistrate Court Issues Show Cause Notice In Ekta Kapoor Case: डेली सोपक्वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ साल 2020 में सेना का अपमान करने पर केस दर्ज हुआ था। इस मामले में अब बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस भेजा है। ये केस हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराया था।

Image

एकता कपूर के खिलाफ दर्ज मामले में बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने लिया एक्शन

Bandra Magistrate Court Issues Show Cause Notice In Ekta Kapoor Case: डेली सोप क्वीन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने मनोरंजन की दुनिया में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। उन्होंने टीवी को कई ऐतिहासिक शो दिये। वहीं ओटीटी पर एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किये गए बोल्ड कंटेंट खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि ऑल्ट बालाजी से जुड़े कंटेंट के कारण ही एकता कपूर कानूनी पचड़ों में भी फंस चुकी हैं। साल 2020 में हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के खिलाफ भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया था। इस मामले में अब बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस को आदेश मिला था कि वे मामले की जांच रिपोर्ट 9 मई, 2025 तक जमा कराएंगे। लेकिन पुलिस ने डेडलाइन पार करने के बाद भी रिपोर्ट दाखिल नहीं की, जिसपर बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मुंबई पुलिस से देरी का कारण पूछा, साथ ही उसकी व्याख्या करने के लिए भी कहा। बता दें कि एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी के एक वेब शो में एक शख्स को सेना की वर्दी और राष्ट्रीय प्रतीक लगाकर अवैध यौनिक कार्य में शामिल होते हुए दिखाया गया था। इस बात को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के खिलाफ शिकायत में कहा, "आरोपी बहुत ही नीचे गिर गया है और भारतीय सेना की वर्दी में मौजूद शख्स को अवैध यौनिक चीजों में दिखाकर हमारे देश के गौरव और गरिमा को निशाना बना रहा है।" बता दें कि बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले में खार पुलिस को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत जांच करने के आदेश दिये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article