Naagin 7 Confirmed: टीवी का फेवरेट और सबसे वायरल शो में से एक नागिन का सीजन ( Naagin 7) 7 जल्द ही आने वाला है। पिछले कई दिनों से यह चर्चा सुनने को मिल रही थी कि एकता कपूर अब नागिन का अगला सीजन नहीं बनाएगी। इन सब अफवाहों का खंडन करते हुए नागिन की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुद कन्फर्म किया है कि शो का 7 वां सीजन जल्द आ रहा है। ईद के मौके पर एकता ने एक वीडियो अपलोड की है जिसमें वह नागिन 7 पर बड़ी जानकारी देती दिखाई दे रही हैं।
एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) का सबसे पॉपुलर शो नागिन सीजन 7( Naagin 7) के साथ वापिस लौट रहा है। कल एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पहले फैंस को ईद की बधाई दी और फिर नागिन 7 पर अपडेट दी। वीडियो में देखा जा सकता है एकता कपूर हाथ में फोन पकड़े हुए है और वीडियो बना रही है। उनके पीछे दो लड़कियां बैठी हैं जिनके हाथ में कुछ फाइल है। एकता कपूर कहती है कि नागिन 7 कहां है तभी पीछे बैठी हुई लड़की कहती है कि नागिन 7 रास्ते में है और जल्द आ रहा है। एकता कपूर कहती है जी हाँ जल्दी आ रहा है नागिन 7।
फैंस ने ऐसी किया रिएक्ट
एकता कपूर की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पिछले दो साल से बोल रहे हैं नागिन 7 आ रहा है लेकिन कब आएगा। एक यूजर ने लिखा कि मैम अब और इंतजार नहीं होगा जल्दी रिलीज कर दें। बताते चले कि नागिन 7 के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर टीवी अभिनेत्री ईशा मालविया का नाम सामने आ रहा है।
