टीवी मसाला

Barkha Bisht को पति इंद्रनील सेनगुप्ता ने दिया था धोखा, 15 साल की शादी टूटने पर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Barkha Bisht Accused Indraneil Sengupta For Cheating: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने अपनी 15 साल टूटी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड इंद्रनील सेनगुप्ता पर शादी में धोखा देने का आरोप लगाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Barkha Bisht Accused Indraneil Sengupta For Cheating

Barkha Bisht Accused Indraneil Sengupta For Cheating: छोटे परदे की मशहूर हसीना बरखा बिष्ट हाल ही में अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी। एक इंटरव्यू के दौरान बरखा बिष्ट ने अपनी टूटी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुन सभी के कान सन्न रह गए। बरखा ने अपने एक्स पति इंद्रनील सेनगुप्ता पर चीटिंग का आरोप लगाया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया की कैसे उन्होंने लगातार अपनी शादी को बचाने की कोशिश की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए बरखा बिष्ट द्वारा किया गया ये खुलासा।

बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) कहती हैं 'इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) ने हमारी शादी जिसे फैसले से भी तोड़ी वो सिर्फ उसे ही पता है। अगर ये चीज मेरे हाथ में होती तो आज भी मैं शादीशुदा होती। हमारी 15 साल की शादी काफी अच्छी रही लेकिन बीते चार सालों में मुझे लगा की हर चीज में डिफेरेंस होता है। शायद सब कुछ ठीक हो सकता था। चीटिंग और धोखा एक चॉइस है लेकिन दूसरा विकल्प यह है कि आप उसके बाद क्या करते हैं।' बता दें रुमर्स उड़े थे थी इंद्रनील सेनगुप्ता का अफेयर बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा संग था। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को जमाने के आगे एक्सेप्ट नहीं किया।

बरखा ने अपने एक्स पति के अफेयर पर भी कहा कि इंद्रनील ने एक चॉइस चुनी थी। शायद अब वो इसे सही ठहरा सकते हैं। वो सौ कारण दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी करतूतों को सही ठहरना है। साल 2008 में इंद्रनील और बरखा ने सात फेरे लिए थे। 15 साल बाद 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों एक बेटी की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article