Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत कियारा से होगी जो गणगौर पूजा के लिए मूर्ति बनाएगी। चारु और अभीर भी चुपके-चुपके मूर्ति और उसे विसर्जित करने की प्लानिंग बना रहे हैं। कियारा और अभीर को एक साथ देख चारु मन ही मन जल रही होगी। वहीं दूसरी तरफ संजय कावेरी के कान में अरमान के खिलाफ बातें भरेगा। इस दौरान रोहित का पैर फिसलकर खाई में गिरने वाला होता है की तभी अरमान उसे बचा लेगा। दोनों भाई एक दूजे का धन्यवाद करते हैं की कैसे जिंदगी के मोड़ पर हमेशा साथ रहते हैं।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा की मनीष अरमान-रोहित से कहेगा 'वैसे मुझे तुम दोनों से उम्मीद नहीं थी की मेरी बेटियों का ख्याल रख पाओगे लेकिन मैं गलत साबित हुआ।' इस बीच अरमान विद्या को धन्यवाद करता है कि उसने आने वाले बच्चे के लिए कंबल बनाया जिसे सुन वो खुश हो जाएगी। गणगौर पूजा में सभी औरतें अपने पतियों संग जमकर डांस करेंगी। अरमान, अभिरा और शिवानी को एक साथ डांस करता देख कावेरी उदास होगी। रोहित उसे समझाएगा की वो अपना ईगो साइड में रख अरमान-अभिरा को घर वापिस ले आएं घर की खुशियां लौट सकती हैं।
राजन शाही के सीरियल में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा रोहित चारु और अभीर को मूर्ति विसर्जन करते हुए देख लेगा। वो दोनों को समझाएगा की अभीर कियारा की शादी हो चुकी है और ये बात पूजा खत्म होने के बाद सभी को बताई जाएगी। वहीं अभिरा और रुही को वाइब आती है कि कुछ बड़ा होने वाला है। तभी पंडाल में सिलेंडर फटने की आवाज आएगी तो वहीं रुही भगड़ की वजह से नीचे गिर जाएगी।
