Ekta Kapoor को तिलक-धागा पहनने पर झेलनी पड़ी मुश्किलें, बताया- इंडस्ट्री में है हिंदूफोबिया

Ekta Kapoor Revelation: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुन्न सभी चौंक गए। एकता ने बताया की कैसे माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधने के चलते उन्हे ताने सुनने पड़े।

Ekta Kapoor Revelation: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एकता ने दोनों ही इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में और सीरियल दिए जो हिट साबित रहे। इस बीच एकता कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर कर डाला जो अब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठा रही है। एकता ने बताया की तिलक और धागा बांधने के चलते उन्हे इंडस्ट्री में लोग अलग नजर से देखते थे। सिर्फ यही नहीं कई लोगों ने तो उन्हे तांत्रिक तक कह दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'धमकियां परेशान करने वाली', Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर हुआ बवाल, एक्टर ने मांगी माफी)

Ekta Kapoor Revelation

एकता कपूर ने इंडस्ट्री में हिंदूफोबिया का किया जिक्र/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एकता कपूर ने सुने ताने

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची एकता कपूर ने कहा, “मैं कैमरे पर ये बात कहना चाहती हूं कि हमारे समाज में हिंदू धर्म को लेकर बहुत ज्यादा नफरत और भेदभाव है। हम एनिमेशन को तो स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन जब बात लोककथाओं और पौराणिक कहानियों पर चर्चा करने की आती है, तो हमें इससे परेशानी होने लगती है। मुझे याद है, जब मैं छोटी थी और माथे पर तिलक लगाती थी, तो किसी ने मुझसे कहा था, ‘तुम अजीब क्यों दिखती हो? ऐसे कपड़े क्यों पहनती हो?’ तब मैंने उनसे पूछा था कि माथे पर तिलक लगाना और हाथ में धागा पहनना क्या अजीब दिखना होता है?” इस बातचीत के दौरान एकता ये भी खुलासा किया कि कई लोगों ने उन्हे तांत्रिक कहकर बुलाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर लिखा 'अल्लाह', भड़के मुस्लिम लोगों ने की कार्रवाई की मांग)

एकता कपूर ने दिया करारा जवाब

इस पॉडकास्ट में एकता कपूर ने साफ कर दिया कि उन्हे अपनी आस्थाओं को लेकर कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। लेकिन एकता को इस बात का गम है की दूसरों की सोच और रिएक्शन्स ने उन्हे निराश किया। डेली सोप क्वीन एक और घटना याद करते हुए बताया कि एक बार वह मंदिर जाने के बाद क्लब गई थीं। वहां किसी ने ताने मारने वाले अंदाज में उनसे पूछा कि क्या वह मंदिर होकर आई हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, “हां, तो क्या हुआ? इसमें हैरान होने वाली क्या बात है?”

End of Feed