Exclusive-Pavitra Punia का धर्म बदलवाने के आरोप पर आया Ejaz Khan का रिएक्शन, कहा-"मैं मेरे रिश्ते का पोस्टमॉर्टम नहीं..."

बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया और एजाज खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एजाज खान ने खुद के ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है। साल 2020 में दोनों 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे।

बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया और एजाज खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है और कई यूजर्स एजाज खान को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का बोलना है कि दोनों का ब्रेकअप इसी कारण हुआ है क्योंकि एजाज खान पवित्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। अब इसी बीच एजाज खान ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एजाज खान ने क्या कहा है।

Pavitra Punia

Pavitra Punia

रिश्ते का पोस्टमार्टम नहीं करता

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एजाज खान ने कहा-"मैं हमारे रिश्ते का पोस्टमार्टम नहीं करता हूं। आपको लगता है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर कभी बात करता हूं। खासकर मैं किसी के पीठ-पीछे बात नहीं करता और मुझे पसंद नहीं है कि ऐसे प्रश्न पूछे जाएं जिनपर मैं जबरजस्ती प्रतिक्रिया दूं और फिर आप मेरे उद्धरण को लेकर अलग-अलग चीजों से जोड़े सेन्सेशनलाइज करें। मुझे वो पसंद नहीं है।" एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने साफ बताया था कि धर्म को लेकर दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को गलत बताया था।

End of Feed