Tony on his relation with Manisha: बिग बॉस ओटीटी से लोगों के बीच अचानक से चर्चा में आई मनीषा रानी ने काफी समय तक इंटरनेट पर धमाल मचाए रखा। जिन दिनों मनीषा रानी हर तरफ छायी हुई थीं, उसी दौरान उनके और टोनी कक्कड़ के अफेयर की बातें लोगों के बीच फैली थीं। इन दोनों ने अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का नाम दिया था जिस पर किसी को भरोसा नहीं हुआ था लेकिन उसके अलावा लोगों के पास और कोई चारा नहीं था। थोड़े समय के बाद इन दोनों को साथ में देखा जाना कम होता गया और लोगों ने मान लिया कि इनकी राहें अब अलग हो चुकी हैं। टोनी कक्कड़ ने एक मीडिया हाउस से अपने और मनीषा के रिश्ते पर बात की है, जिस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि लोग दंग रह गए।
जब इंटरव्यू में टोनी कक्कड़ से पूछा गया कि क्या उनकी और मनीषा रानी की दोस्ती पूरी तरह से खत्म हो चुकी है तो उन्होंने ठहाका लगा दिया। टोनी कक्कड़ के इस ठहाके के लोग कई मतलब निकाल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मनीषा-टोनी की दोस्ती केवल एक प्रोजेक्ट के लिए थी और जैसे ही वो पूरा हुआ दोनों अलग हो गए तो कुछ लोगों का बोलना है कि इन दोनों ने दोस्ती की झूठी खबर मीडिया में फैलाई ताकि इनका गाना चल सके।
कुछ समय पहले जब मनीषा रानी से उनके और टोनी के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'हमारे बीच केवल दोस्ती है। मैं टोनी की बहुत बड़ी फैन हूं, इसीलिए जब मैं उनसे मिली तो फूल और चॉकलेट ले गई थी। अगले दिन जब वो मुझसे मिलने आए तो मेरे लिए चॉकलेट ले आए। जब हम निकल रहे थे तभी वहां पर मीडिया आ गई और हम दोनों को चॉकलेट के साथ देख लिया। लोगों ने अलग-अलग बातें बनाना शुरू कर दीं लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं थी।' भले ही टोनी-मनीषा कभी रिश्ते में न रहे हों लेकिन गायक ने हालिया इंटरव्यू में जैसे ठहाका लगाया है, उससे साफ है वो और मनीषा अब दोस्त भी नहीं हैं।
