टीवी मसाला

Eisha Singh-Avinash Mishra ने बैंकॉक के रूफ टॉप कैफे में एंजॉय की डिनर डेट, फोटोज देख फैंस ने ली बलाएं

Eisha Singh And Avinash Mishra Enjoyes Dinner Date In Bangkok: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा इन दिनों बैंकॉक में मौजूद हैं। हाल ही में दोनों की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं, जिसमें वे दोनों साथ में डिनर डेट एंजॉय करते दिखाई दिये। उनकी फोटोज को देख फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।

Image

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने साथ में एंजॉय किया डिनर डेट

Eisha Singh And Avinash Mishra Enjoyes Dinner Date In Bangkok: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती ने 'बिग बॉस 18' में खूब सुर्खियां बटोरीं। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की केमिस्ट्री दर्शकों को इस कदर पसंद आ गई थी कि लोगों ने उन्हें #Avisha नाम भी दिया था। 'बिग बॉस 18' के बाद ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो शूट किया, जिसकी फोटोज ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। वहीं इन दिनों ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा बैंकॉक में मौजूद हैं, जहां रहकर दोनों लगातार फोटोज और वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं। बैंकॉक में रहते हुए ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने साथ में डिनर डेट का भी लुत्फ उठाया, जिससे जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने बैंकॉक के रूफ टॉप कैफे में डिनर डेट एंजॉय की। जहां एक फोटो अविनाश मिश्रा ने शेयर की है तो वहीं दूसरी तस्वीर ईशा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। खास बात तो यह है कि इस दौरान दोनों ने आउटफिट में भी ट्विनिंग की हुई थी। ईशा सिंह जहां रेड टॉप और व्हाइट ट्राउजर में नजर आईं तो वहीं अविनाश मिश्रा रेड शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिये। उनकी डिनर डेट की फोटोज देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। फैंस ने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की केमिस्ट्री देख तारीफों के पुल बांध दिये।

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की फोटोज देख एक यूजर ने लिखा, "हर चीज अच्छी महसूस होती है, साथ में।" दूसरे यूजर ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ये लोग बहुत दूर तक आ गए। ये केवल अभी शुरुआत ही है। यहां से साथ में जीना है, बेहतरीन रूप से और खुशी से।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article