टीवी मसाला

Durga Promo: कबीले की रीत और हवेली के गुरूर से बंधी है दुर्गा-अनुराग की प्रेम कहानी, केमिस्ट्री ने लगाए चार चांद

Pranali Rathod And Aashay Mishra Starrer Durga Promo Video Release: टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और एक्टर आशय मिश्रा स्टारर "दुर्गा' छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि इसका प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है, जिसका लंबे वक्त से फैंस को भी इंतजार था।

Image

'दुर्गा' का धाकड़ प्रोमो हुआ रिलीज

Pranali Rathod And Aashay Mishra Starrer Durga Promo Video Release: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और एक्टर आशय मिश्रा अपने धाकड़ शो "दुर्गा' के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा स्टारर 'दुर्गा' के प्रोमो वीडियो का फैंस भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। खास बात तो यह है कि अब उनका ये इंतजार भी खत्म हो चुका है। दरअसल, आशय मिश्रा (Aashay Mishra) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) स्टारर 'दुर्गा' (Durga) का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है और इसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। प्रोमो वीडियो में आशय मिश्रा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।

'दुर्गा' में जहां प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) दुर्गा का रोल अदा करेंगी तो वहीं आशय मिश्रा (Aashay Mishra) अनुराग का किरदार निभाएंगे। प्रोमो वीडियो के मुताबिक, दुर्गा की परवरिश हवेली में होती है और वह अनुराग के साथ ही बड़ी होती है। इतना ही नहीं, बचपन की दोस्ती अनुराग और दुर्गा की धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। ऐसे में दुर्गा भी अनुराग संग शादी करने और हवेली की बहुरानी बनने का सपना देखने लगती है। लेकिन दुर्गा के इन सपनों को पानीबाई तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगातीं। वो दुर्गा के अरमानों पर पानी फेरते हुए कहती हैं कि अनाथ को दुनिया भले ही कितना भी प्यार देदे, लेकिन अपने घर की बहू नहीं बनाते।

'दुर्गा' का प्रोमो वीडियो देख फैंस का दिल हुआ गार्डन-गार्डन

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और आशय मिश्रा (Aashay Mishra) स्टारर 'दुर्गा' का प्रोमो वीडियो देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। एक यूजर ने प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "दुर्गा और अनुराग हमारा बहुत मनोरंजन करने वाले हैं। 'तुझ में रब दिखता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं इस सीरीज के लिए बेताब हूं। मुझे लगता है कि स्टोरी बहुत ही शानदार है। मुझे दुर्गा इस ड्रेस में भी बहुत पसंद आई। अब इंतजार नहीं होता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article