Drashti Dhami Baby Girl Name: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों लोगों के बीच काफी एक्टिव हैं। पिछले महीन अक्टूबर में एक्ट्रेस ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। शादी के 9 साल बाद दृष्टि धामी और नीरज खेमका एक बेटी के माता-पिता बने। अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। इस बीच हाल ही में दृष्टि ने अपनी बेटी का नाम फैंस के आगे रीविल कर दिया है। एक्ट्रेस की बेटी का नाम बेहद ही प्यार है और इसी के साथ नन्ही परी की झलक देखने को भी मिली है।
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने (Drashti Dhami) 22 अक्टूबर 2024 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया। पूरे एक महीने बाद दृष्टि ने अपनी बेटी का नाम तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया। दृष्टि ने अपनी बेटी का नाम लीला रखा है जिसका मतलब होता है भगवान या सौन्दर्य। इस नाम से फैंस अंदाजा लगा सकते हैं की दृष्टि धामी की बेटी कितनी सुंदर होगी। बता दें अभी तक दृष्टि ने अपनी बेटी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है लेकिन फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तस्वीर में बेटी लीला के कोमल और नन्हे पैर देखने को मिले।
नकुल मेहता, सनाया ईरानी, अनुषा डांडेकर जैसे कई टीवी सेलेब्स ने दृष्टि की बेटी पर प्यार बरसाया। फैंस को दृष्टि की बेटी का नाम बहुत ज्यादा पसंद आया। एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी लंबे समय से दृष्टि धामी टीवी की दुनिया से गायब हैं। प्रोफेशनल को छोड़ एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को महत्व देती हैं। अब तक एक्ट्रेस मधुबाला, गीत हुई सबसे पराई, परदेस में हैं दिल जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
