Bigg Boss 18 Vivian Dsena and Avinash Mishra slam Eisha Singh: सलमान खान और कलर्स टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। घर में कैद कंटेस्टेंट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश का रहे हैं। इस बीच बीते एपिसोड में देखा गया की टाइम गॉड की रेस को जीतते हुए ईशा सिंह बिग बॉस के घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं। हालांकि ईशा सिंह (Eisha Singh) के टाइम गॉड बनने के बाद घर में मौजूद कंटेस्टेंट उसे कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। बिग बॉस के मेकर्स द्वारा शेयर किए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा के टाइम गॉड बनने पर अफसोस जता रहे हैं। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालें।
बिग बॉस 18 के मेकर्स द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) किचन एरिया में ईशा सिंह (Eisha Singh) के बारे में बात कर रहे होते हैं। तभी ईशा दूर से अविनाश को बोलती दिख रही हैं कि 'उन बर्तनों को भी धो देना।' ये किचन में इतनी गंदगी क्यों है। जिस पर अविनाश बोलते हैं कि 'कोना-कोना साफ करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। तभी विवियन आते हैं और वह सब साफ करने लगते हैं। इस पर अविनाश मजाक-मस्ती में बोलते है 'हम दिन भर काम कर रहे हैं और ये मसाज ले रही है। बहुत बड़ी गलती हो गई हमसे, बहुत बड़ी गलती। विवियन भी बोलते हैं 'गलत लड़की को टाइम गॉड बना दिया है।"
इस बीच बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, श्रुतिक अर्जुन, सारा अरफीन खान, तजिंदर बग्गा, कशिश कपूर का नाम शामिल है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।
