टीवी मसाला

Bigg Boss 18 फेम नायरा बनर्जी ने एल्विश यादव पर रखी पैनी नजर, खुद कबूली स्टॉक करने की वजह

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Stalked Elvish Yadav: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' में नजर आ चुकीं नायरा बनर्जी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कबूल किया कि वह सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को स्टॉक कर चुकी हैं।

Image

नायरा बनर्जी ने एल्विश यादव को किया स्टॉक

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Stalked Elvish Yadav: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नायरा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। नायरा बनर्जी ने इस साल 'बिग बॉस 18' में भी हाथ आजमाया था। उनकी एंट्री के बाद लोगों को उनसे काफी उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही सप्ताह में नायरा बनर्जी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इन दिनों नायरा बनर्जी अपने इंटरव्यूज के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में कैमरे के सामने कबूल किया कि वो सोशल मीडिया पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को स्टॉक कर चुकी हैं। नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) की इस बात पर उनके फैंस भी हैरान नजर आए।

दरअसल, फिल्मीज्ञान संग इंटरव्यू में 'बिग बॉस 18' फेम नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) से पूछा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर किसे स्टॉक किया था। इसपर नायरा बनर्जी ने पहले सोचने की कोशिश की और कहा कि याद नहीं है। नायरा बनर्जी ने अपना फोन चेक किया और बताया कि उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को स्टॉक किया था। ये नाम सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। नायरा बनर्जी ने आगे एल्विश यादव को स्टॉक करने की वजह भी जाहिर की। नायरा बनर्जी ने कहा, "क्योंकि मैंने उसके साथ पॉडकास्ट किया था तो बाद में मैंने उसे स्टॉक भी किया।"

बता दें कि नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) ने 'बिग बॉस 18' से बाहर आने के बाद शो को लेकर खूब पोल खोली थी। नायरा ने बताया था कि उन्हें एपिसोड में कम फुटेज दी गई थी। साथ ही नायरा का कहना था कि उनका अविनाश मिश्रा संग कनेक्शन बन सकता था, लेकिन वह जब भी उनसे बात करने की कोशिश करती थीं। ईशा सिंह उनके और अविनाश के बीच आ जाती थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article