टीवी मसाला

Drashti Dhami शादी के 9 साल बाद बनने वाली हैं मम्मी, अक्टूबर तक घर में गूंजेगी किलकारी

Drashti Dhami Of Madhubala Going To Be Mother Soon: 'मधुबाला' और 'गीत' जैसे सीरियल्स से सबके दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दृष्टि धामी की जिंदगी का नया चरण शुरू होने जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस मम्मी बनने वाली हैं और इस बात का खुलासा खुद दृष्टि धामी ने पोस्ट शेयर कर किया है।

Image

दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद बनेंगी मम्मी

Drashti Dhami Of Madhubala Going To Be Mother Soon: 'मधुबाला' जैसे हिट शोज में काम करके ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। खास बात तो यह है कि अब एक्ट्रेस की जिंदगी का नया चरण शुरू होने वाला है। दरअसल, दृष्टि धामी के घर किलकारी गूंजने वाली है और ये खुशखबरी खुद दृष्टि धामी ने परिवार के साथ मिलकर दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बताती नजर आईं कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। दृष्टि धामी का वीडियो देख फैंस से लेकर टीवी सितारे तक उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति के साथ एक पोस्टर पकड़े दिखाई दीं। इस पोस्टर पर लिखा था, "पिंक भी हो सकता है, ब्लू भी हो सकता है। हमें बस ये पता है कि हमें इंतजार कर रहा है अक्टूबर 2024 तक का।" दृष्टि धामी के वीडियो में उनके परिवार की एक्साइटमेंट भी देखने लायक रही। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गैलेक्सी में जो कि ज्यादा दूर नहीं है, एक नन्हा बागी हमारे इस समूह का हिस्सा बनने जा रहा है। अपना प्यार, आशीर्वाद, पैसा और फ्रेंच फ्राइज हमें देते रहें।"

दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने कैप्शन में आगे लिखा, "हम अक्टूबर 2024 का अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं।" दृष्टि धामी का वीडियो देख करण वी ग्रोवर, दिशा परमार, सृति झा, पूजा गोरस सुनैना फौजदार, मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे जैसे कई सितारों ने उनपर प्यार लुटाया। मौनी रॉय ने कमेंट में लिखा, "दिल से शुभकामनाएं आप दोनों को। अब उस नन्हे फरिश्ते से मिलने के लिए इंतजार नहीं हो रहा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article