टीवी मसाला

Maddam Sir 2 के लिए मेकर्स ने नहीं दिया गुलकी जोशी को भाव, अब एक्ट्रेस बोलीं- ये हो क्या रहा है...

Gulki Joshi Breaks Silence On Not Being Approached For Maddam Sir 2: टीवी के चर्चित सीरियल 'मैडम सर' का दूसरा सीजन टीवी पर दस्तक देने के लिये तैयार है। लेकिन शो के लिए इस बार गुलकी जोशी की जगह पूजा शर्मा को अप्रोच किया गया है, जिसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'मैडम सर 2' पर गुलकी जोशी ने तोड़ी चुप्पी

Gulki Joshi Breaks Silence On Not Being Approached For Maddam Sir 2: टीवी के चर्चित सीरियल 'मैडम सर' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। सीरियल में गुलकी जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा, सोनाली नायक और पंखुड़ी अवस्थी जैसे कई सितारों ने अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिये थे। शो हर बार कॉमेडी का नया तड़का लेकर अपने साथ आता था। खास बात तो यह है कि अब मेकर्स ने 'मैडम सर 2' (Maddam Sir 2) को छोटे पर्दे पर लाने का फैसला किया है। हालांकि मेकर्स ने इस बार हसीना मलिक यानी गुलकी जोशी को अप्रोच न करके पूजा शर्मा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुना है। इस बात को लेकर अब गुलकी जोशी ने चुप्पी तोड़ी है।

गुलकी जोशी ने 'मैडम सर 2' (Maddam Sir 2) के बारे में ई-टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "इस पर मेरा कोई भी विचार नहीं है। ये ऐसा है कि बस मुझे खबर मिल रही है कि 'मैडम सर' अपने नए सीजन के साथ आने वाला है और मुझे भी इसके लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन मेरा इसपर रिएक्शन था कि ये क्या हो रहा है। मुझसे इसके बारे में पूछा भी नहीं गया है और क्या पता मैंने नींद में हां कह दी हो और भूल गई हूं। लेकिन अभी तक किसी ने भी मुझसे शो के लिए नहीं पूछा है। फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं और अचानक से मुझे भी कई चीजों में टैग किया जा रहा है। इसलिए मैंने सच बताने का फैसला किया कि मैं कोई भी शो नहीं कर रहा हूं।"

गुलकी जोशी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'मैडम सर 2' (Maddam Sir 2) के बारे में आगे कहा, "मुझे तो ये भी सही से नहीं मालूम कि 'मैडम सर 2' आ भी रहा है कि नहीं।" बता दें कि पूजा शर्मा ने भी मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article