Rubina Dilaik on Sonam Wangchuk Hunger Protest: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपने शोज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है। रुबीना दिलैक के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच रुबीना दिलैक एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में हैं। एक्ट्रेस ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के समर्थन में आवाज उठाई है। रुबीना दिलैक ने सोनम वांगचुक को एक सच्चा हीरो बताते हुए उनकी हालत को लेकर चिंता जताई। तो चलिए जानते हैं कि रुबीना दिलैक ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या पोस्ट किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
रुबीना दिलैक ने किया ये पोस्ट (Image Source: PTI/ Zoom)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मैं भारत सरकार से दरख्वास्त करती हूं...' Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरीं Zeenat Aman
रुबीना दिलैक ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह रुबीना दिलैक का अभी हाल ही में सामने आया एक पोस्ट है। जीनत अमान (Zeenat Aman) और श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary) ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने भी उनकी भूख हड़ताल को लेकर अपनी बात रखी और लोगों से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की। रुबीना दिलैक ने जीनत अमान की इंस्टाग्राम पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'वो एक सच्चे हीरो हैं। हमारे देश की भलाई के लिए लड़ते हुए उन्हें मरने मत दो।' आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि लंबे समय से चल रही भूख हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:"फुंसुक वांगड़ू को मरने ना दो...", Omi Vaidya ने भूख हड़ताल पर दिया Sonam Wangchuk का साथ, की खास अपील
रुबीना दिलैक ने किया ये पोस्ट (Image Source: Rubina Dilaik Instagram)
इन स्टार्स ने भी किया सपोर्ट
रुबीना दिलैक के अलावा और भी सितारे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतर आए हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हाल ही में जंतर-मंतर पहुंचीं, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से मुलाकात की। स्वरा ने उनकी लड़ाई और मुद्दों को लेकर अपना समर्थन दिया। नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने भी सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनम से अपनी हड़ताल खत्म करने की अपील की।
