दिव्यांका त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज द मैजिक ऑफ श्री की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस सीरीज से एक्ट्रेस लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। दिव्यांका की वेब सीरीज आज जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली थी। लेकिन कुछ कारणों से सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी है। अभी तक मेकर्स ने ऐसा होने का कारण नहीं बताया है।
Divyanka Tripathi (credit pic: instagram)
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीरीज के जरिए जैन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इसकी वजह से सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी गई है। सीरीज की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि मैंने और हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। हमने जानबूझकर किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश नहीं की हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द कोई रास्ता निकाल लेंगे।
दिव्यांका के साथ इस सीरीज में जावेद जाफेरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा परमीत सेठी, नमित दास, दर्शन जरीवाल और नीलू कोहली सपोर्टिंग रोल में है। एक्ट्रेस आखिरी बार ये है मोहब्बतें में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने इस शो में इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में बतौर गेस्ट कंटेस्टेंट पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने टीवी से ब्रेक लिया है और इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं।
